फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Woman murdered while washing clothes in courtyard, case registered against six

Maharajganj News: आंगन में कपड़ा धोते समय महिला की हत्या, छह पर केस दर्ज

Wed, 02 Oct 2024 03:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 02 Oct 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Woman murdered while washing clothes in courtyard, case registered against six
खनुआ। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के शेख फरेंदा गांव के टोला करमहिया में आपसी रंजिश में पड़ोसियों ने सोमवार को कपड़ा धोते समय महिला की हत्या कर दी और शव अपने घर में छिपा दिया। मंगलवार को पुलिस ने छह लोगों पर हत्या की धारा में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। बाद में उन्हें न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सोनौली कोतवाली क्षेत्र के शेख फरेंदा गांव के टोला करमहिया में सोमवार देर रात संजू के मकान से जसमती सहानी का शव मिला था। मृतका के पति जितेंद्र सहानी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार को दिन में करीब तीन बजे पत्नी जसमती घर के आंगन में कपड़ा धो रही थी। उसी समय मेरे चाचा का लड़का संदीप सहानी पुत्र दुधई सहानी, संदीप का साला सोनू, मनोरमा, राधिका, संजू, गौतम आदि ने आपसी रंजिश को लेकर मेरी पत्नी जसमती सहानी की दुपट्टा से गला कसकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

मेरी पत्नी के शव को अपने घर में छिपा दिया। पुलिस ने मृतिका के पति जितेंद्र सहानी की तहरीर पर आरोपी संदीप सहानी, मनोरमा सहानी, संजू सहानी, राधिका, गौतम सहानी, सोनू सहानी आदि के खिलाफ धारा 103(1) 238,3 (5) बीएनएस आदि धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि शेष फरेंदा टोला करमहिया के जितेंद्र ने थाने पर आकर सूचना दी कि उसकी पत्नी जसमति को उसके चाचा के लड़के संदीप, उसकी पत्नी, उसकी साली, सास कुल मिलाकर छह लोगों ने आपसी विवाद में हत्या कर दी। सूचना पर तत्काल थाना पुलिस व वरिष्ठ अधिकारी की ओर से मौका मुआयना किया गया।

प्रकरण में केस दर्ज किया गया है जो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान किया गया। इसमें थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर लें। उसी के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed