फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Woman molested while out for a walk, case registered against three

Maharajganj News: टहलने निकली महिला से छेड़छाड़, तीन पर केस दर्ज

Wed, 23 Aug 2023 12:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Woman molested while out for a walk, case registered against three
महिला के पति ने विरोध किया तो मनबढ़ों ने की मारपीट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। शहर के एक मुहल्ले की रहने वाली महिला पति के साथ टहलने निकली थी। जिस दौरान शराब के नशे में कुछ लोग छेड़छाड़ करने लगे। वहीं मौके पर जब पति ने विरोध किया तो मनबढ़ों ने उनके साथ मारपीट भी की। इस मामले में पुलिस पीड़ित की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।


महिला के पति ने पुलिस से बताया है कि सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे पत्नी के साथ टहलने निकला था। जिस दौरान तीन लोग शराब के नशे में पत्नी से छेड़छाड़ करने लगे। जिसका विरोध करने पर लोगों ने उनके साथ मारपीट भी की। जिससे वह घायल हो गए। घटना के दौरान मनबढ़ों ने उन्हें जान से मारने का भी प्रयास किया। सदर कोतवाल रवि कुमार राय ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। महिला के पति की तहरीर के आधार पर आरोपी तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed