{"_id":"64abf935c7710cc3b804a7d7","slug":"woman-injured-in-knife-attack-died-in-medical-college-on-eighth-day-2023-07-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: शराब के नशे में देवर ने भाभी के पेट में मारा था चाकू, आठ दिन बाद तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: शराब के नशे में देवर ने भाभी के पेट में मारा था चाकू, आठ दिन बाद तोड़ा दम
Mon, 10 Jul 2023 05:57 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 10 Jul 2023 05:57 PM IST
सार
भिटौली थाने के प्रभारी निरीक्षक भिटौली सुनील कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मुकदमे में हत्या की धारा का बढ़ोत्तरी कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मृतक सुशीला के मासूम बच्चों के साथ पिता, दाएं सुशीला (File)
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
महराजगंज जिले में भिटौली थाना क्षेत्र के अहिरौली में बीते तीन जुलाई की देर रात शराब के नशे में धुत देवर ने अपने भाभी के पेट में चाकू मार दिया था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। सोमवार को आठवें दिन मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज के दौरन उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने पंचनामा कर उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने देवर के खिलाफ पहले ही मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। अब धारा में बढ़ोत्तरी की जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, बीते तीन जुलाई की रात भिटौली थाना क्षेत्र के अहिरौली निवासी छोटकन की पत्नी विमला 45 अपनी बच्चों के साथ घर पर थी। देर रात उसका देवर किशोर शराब के नशे में आया और विमला से गाली गलौज करने लगा। अपशब्द बोलने से मना करने पर देवर किशोर ने भाभी विमला के पेट में चाकू से वार कर दिया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: दुकानदार को पीटने वाले दरोगा समेत तीन सिपाही निलंबित, वीडियो वायरल होने के बाद SP ने लिया संज्ञान
मां को घायल देख विमला की बच्चे व अन्य परिजन बीच-बचाव करने लगे। इसी दौरान किशोर जमीन पर गिर गया और उसके सिर में चोट लग गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी परतावल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। तीसरे दिन देवर किशोर ठीक होकर घर लौटा तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
इसे भी पढ़ें: प्रेमी से मिलने के लिए किशोरी ने घरवालों के खाने में मिलाया नशीला पदार्थ, एक झटके में खुल गई
गंभीर रूप से घायल विमला का इलाज चल रहा था। सोमवार सुबह दस बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृत विमला के पति छोटकन व बड़ा बेटा सन्नी (21) सउदी में है। घर पर पुत्री रवीना (19), करीना (16) व पुत्र गुलशन (14), गोलू (12) हैं।