{"_id":"6a63cc7637e5dd266a0aac6e","slug":"woman-found-unconscious-at-bus-stand-admitted-to-chc-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-181945-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बस स्टैंड पर अचेत मिली महिला, सीएचसी में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बस स्टैंड पर अचेत मिली महिला, सीएचसी में भर्ती
विज्ञापन
निचलौल। नगर के बस स्टैंड पर शुक्रवार शाम को एक महिला अचानक अचेत होकर गिर गई। महिला को बेसुध अवस्था में देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे सीएचसी निचलौल पहुंचाया।
महिला की पहचान सुगली देवी (22) पत्नी रामजीत साहनी, निवासी ग्राम कोल्हुआ, थाना कोठीभार के रूप में हुई। सूचना मिलने पर सीएचसी पहुंचे परिजन ने बताया कि वह महाराजगंज में इलाज कराने गई थी और वापस लौटते समय अचानक तबीयत बिगड़ने से बस स्टैंड पर अचेत हो गई। महिला के साथ उसका तीन वर्षीय पुत्र आंसू भी मौजूद था।
परिजन ने बताया कि महिला का पति रोजी-रोटी के सिलसिले में दूसरे प्रदेश में रहता है। सूचना पर पुलिसकर्मी कुंदन पासवान, गोविंद गौरव और धर्मवीर चौहान मौके पर पहुंचे तथा निजी वाहन से महिला को सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष अंकित कुमार सिंह ने बताया कि बस स्टैंड पर महिला के अचेत होने की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मियों को मौके पर भेजा गया। पुलिस ने तत्काल उसे सीएचसी निचलौल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। सीएचसी की इमरजेंसी में तैनात डॉ. सौरभ साहनी ने बताया कि महिला की हालत खतरे से बाहर है। फिलहाल उसका उपचार जारी है। संवाद