फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Woman dies under suspicious circumstances, murder suspected

Maharajganj News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हत्या की आशंका

Fri, 11 Apr 2025 05:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 11 Apr 2025 05:41 PM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances, murder suspected
पनियरा। ग्राम पंचायत रजौड़ा खुर्द के खुटारे टोला निवासी एक महिला की बृहस्पतिवार की देर रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने हत्या की आशंका जताई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पति को साथ ले गई।
विज्ञापन

जानकारी पर पहुंचे कुशीनगर जनपद के थाना रामकोला, ग्राम पंचायत महुअवा दहाऊर निवासी भाई मनोज पासवान ने पनियरा पुलिस को तहरीर देकर जांच की मांग की है। मनोज पासवान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बहन नीलम की शादी वर्ष 2020 में क्षेत्र के रजौड़ा खुर्द के कुटारे टोला निवासी शैलेश पासवान के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही नीलम की उसके पति से वाद-विवाद होता था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे मनोज की फोन से उसकी बहन से बात भी हुई थी। दूसरे से जानकारी मिलने पर यहां आकर देखा तो बहन मृत पड़ी थी। उसने डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी। तहरीर देकर मौत की जांच कराने की मांग की। मृतका के दो बच्चे अर्पिता 3 वर्ष व बादल डेढ़ वर्ष के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, स्थानीय नगर पंचायत में सफाई कर्मी के पद पर तैनात मृतका के पति शैलेश का कहना है कि बृहस्पतिवार की शाम वह घर आया और किसी काम से गांव में चला गया। घर आया तो देखा उसकी पत्नी छत के कुंडे से लटक रही है। उसने चिल्लाना शुरू कर दिया और फिर उसे उतार कर एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए ले गया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह गांव से बाहर रोड पर घर बनवाकर पत्नी के साथ अलग रहता था। उसके घर के अन्य सदस्य गांव में रहते हैं।

पनियरा थानाध्यक्ष पनियरा निर्भय कुमार सिंह के अनुसार, शव को जांच के लिए कब्जे में ले लिया गया है। मायके वाले जब तहरीर देंगे, केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed