फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Woman dies during treatment after childbirth; maternal family alleges murder.

Maharajganj News: इलाज के दौरान प्रसूता की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Wed, 09 Sep 2026 02:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Woman dies during treatment after childbirth; maternal family alleges murder.
मिठौरा। चौक थाना क्षेत्र के पड़री खुर्द गांव में प्रसूता पूनम देवी की मौत के बाद मंगलवार को मायके वालों ने हंगामा किया। शव गांव पहुंचते ही मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। जबकि प्रसूता की मौत बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हुई है। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पड़री खुर्द गांव की निवासी नंदनी ने बताया कि उनकी देवरानी पूनम करीब आठ माह की गर्भवती थी। उसकी तबीयत खराब होने पर परिवार दूसरे अस्पताल में इलाज कराने की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन

प्रसव पीड़ा होने पर मायके पक्ष के दबाव में पूनम को महराजगंज स्थित मातेश्वरी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। 4 अगस्त को पूनम का ऑपरेशन हुआ और उसे बेटा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान पेट में ट्यूमर होने की जानकारी मिली। इलाज के बावजूद उसकी हालत लगातार गंभीर बनी रही। पांच सितंबर को नवजात की मौत हो गई। इसके बाद पूनम की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। 8 सितंबर की सुबह करीब तीन बजे उसकी मौत हो गई।
मंगलवार को सुबह जैसे ही पूनम का शव पड़री खुर्द गांव पहुंचा, मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मायके पक्ष ने गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया जबकि ससुराल वाले इलाज के दौरान मौत होने की बात पर अड़े रहे।

मामले की सूचना मिलते ही चौक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। वहीं चौक थाना प्रभारी मनीष कुमार पटेल ने बताया कि प्रसूता की मौत के मामले में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed