फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Woman delivered near railway crossing

महिला को रेलवे क्रासिंग के पास हुआ प्रसव

Sun, 18 Jul 2021 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Woman delivered near railway crossing
महिला को रेलवे क्रासिंग के पास हुआ प्रसव
विज्ञापन

महराजगंज। लक्ष्मीपुर क्षेत्र के पैसिया-लक्ष्मीपुर संपर्क मार्ग स्थित लक्ष्मीपुर दक्षिणी रेलवे क्रॉसिंग के पास रविवार को एक महिला ने सड़क पर नवजात को जन्म दिया। गोरखपुर-नौतनवां रेल खंड के रेलवे स्टेशन लक्ष्मीपुर का दक्षिणी रेलवे क्रासिंग गेट बंद था।

अचलगढ़ की रहने वाली प्रसूता सलिमुन्निशा पति अलाउद्दीन की बाइक पर बैठकर सीएचसी लक्ष्मीपुर जा रही थीं। शाम 6:15 बजे रेलवे क्रासिंग बंद होने के कारण कुछ देर बाद ट्रेन जाने व गेट खुलने का इंतजार करना पड़ा। तभी प्रसूता को प्रसव पीड़ा होने लगी। सोंधी निवासी शिवमूरत गौड़ मौके की नजाकत भांपकर कुछ महिलाओं को एकत्र कर मदद करने के लिए कहा। महिलाओं ने तत्परता दिखाते हुए सड़क पर साड़ी का घेरा बनाया। उसी बीच महिला ने पुत्री को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ व सुरक्षित हैं। महिला को सीएचसी लक्ष्मीपुर पहुंचाया गया। अधीक्षक डॉ. दिवाकर राय ने बताया कि जच्चा व बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed