फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Woman crushed to death by trailer

Maharajganj News: ट्रेलर से कुचलकर महिला की मौत

Thu, 06 Nov 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 06 Nov 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Woman crushed to death by trailer
विक्रमजोत। कार्तिक पूर्णिमा स्नान से लौट रहे दंपति को बुधवार सुबह विक्रमजोत के पास दर्दनाक हादसे का सामना करना पड़ा। गिट्टी लदे ट्रेलर की चपेट में आने से पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, हर्रैया थाना क्षेत्र के कर्मी पांडेय गांव निवासी रामदेव पांडेय अपनी पत्नी उर्मिला देवी (50) के साथ अयोध्या से स्नान कर मोटरसाइकिल से लौट रहे थे। सुबह करीब आठ बजे जब वे राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवधेश सिंह ढाबा कवलपुर गांव के समीप पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे ट्रेलर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर लगते ही मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। उर्मिला देवी और उनके पति राम देव पांडेय सड़क पर गिर गए। तभी बगल से गुजर रहे ट्रेलर के पिछले पहिए के नीचे आने से उर्मिला करीब 50 मीटर तक घसीटती चली गईं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उनके पति को मामूली चोटें आईं, हालांकि वह हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों ने घटना की सूचना तुरंत छावनी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी शशि शेखर सिंह और थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद ने ट्रक को पकड़कर थाने भिजवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed