फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Woman converted to Hinduism leaving Muslim

महिला ने मुस्लिम छोड़ हिंदू धर्म अपनाया

Sat, 05 Jun 2021 06:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 06:24 PM IST
विज्ञापन
Woman converted to Hinduism leaving Muslim
महिला ने मुस्लिम छोड़ हिंदू धर्म अपनाया
विज्ञापन

नौतनवां (महराजगंज)। थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला ने साथ रह रहे एक व्यक्ति की प्रताड़ना से तंग होकर शनिवार सुबह हियुवा जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडेय की मौजूदगी में मां बनैलिया मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मुस्लिम से अपना धर्म परिवर्तन कर पुन: हिंदू धर्म को अपना लिया।

महिला ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व पति की मार्ग दुर्घटना में मृत्यु के बाद वह मजदूरी कर दो बच्चों का भरण-पोषण करती थी। एक साल पहले एक मुस्लिम व्यक्ति के बहकावे में आकर उसने हिंदू धर्म छोड़कर मुस्लिम धर्म को अपनाकर उसके साथ निकाह कर लिया था। महिला ने आरोप लगाया कि कुछ दिनों बाद वह बच्चों का भी खतना कराने के लिए दबाव बनाने लगा। उसने विरोध किया तो वह मानसिक एवं शारीरिक उत्पीड़न करने लगा। न्याय के लिए पुलिस चौकी व थाने का दरवाजा खटखटाया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। तीन दिन पहले महिला हियुवा जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडेय के कार्यालय पर पहुंची थी। हियुवा नेता ने बताया कि महिला के साथ हुए अत्याचार के विरोध में थानाध्यक्ष, एसडीएम एवं सीओ को तहरीर देकर आरोपित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई, लेकिन अब तक पुलिस महिला को न्याय नहीं दिला सकी है। उन्होंने बताया कि महिला ने हिंदू धर्म में वापसी कराने की मांग की थी। उसकी मांग को ध्यान में रखते हुए शनिवार को ब्राह्मणों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान के साथ महिला का हिंदू धर्म में धर्म परिवर्तन कराया गया। सीओ कोमल प्रसाद मिश्र ने बताया कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed