फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Woman Constable Kajal won the gold medal at the Inter-Sector Arm Wrestling Championship.

Maharajganj News: इंटर सेक्टर आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में महिला आरक्षी काजल ने जीता स्वर्ण पदक

Sat, 18 Jul 2026 02:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Woman Constable Kajal won the gold medal at the Inter-Sector Arm Wrestling Championship.
नानापार में आयोजित हुआ था प्रतियोगिता
विज्ञापन

महराजगंज। 59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नानपारा में आयोजित इंटर सेक्टर आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप-2026 में 22वीं वाहिनी एसएसबी की महिला आरक्षी काजल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 70 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस उपलब्धि से 22वीं वाहिनी के अधिकारियों और जवानों में हर्ष का माहौल है।

प्रतियोगिता में विभिन्न सेक्टरों के खिलाड़ियों के बीच हुए कड़े मुकाबलों में महिला आरक्षी काजल ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वियों को पराजित किया और गोल्ड मेडल हासिल कर वाहिनी का गौरव बढ़ाया।
विज्ञापन


उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर महिला आरक्षी काजल का चयन अब इंटर फ्रंटियर आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप के लिए भी किया गया है। इस प्रतियोगिता में वह अपने सेक्टर का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनके चयन से यह उम्मीद जताई जा रही है कि वह आगामी प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर 22वीं वाहिनी और सशस्त्र सीमा बल का नाम रोशन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस उपलब्धि पर 22वीं वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर ने महिला आरक्षी काजल को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता पूरी वाहिनी के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा कि काजल इंटर फ्रंटियर प्रतियोगिता में भी अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगी और नए कीर्तिमान स्थापित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed