फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Woman beaten up over children's dispute, FIR lodged

Maharajganj News: बच्चों के विवाद में महिला के साथ मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

Thu, 15 Jan 2026 02:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Woman beaten up over children's dispute, FIR lodged
भिटौली। भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर खुर्द में बच्चों के आपसी विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। पीड़िता रामावती ने पड़ोसियों पर घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आठ जनवरी की शाम बच्चों के झगड़े को लेकर पड़ोस में रहने वाले उसके घर के दरवाजे पर चढ़ आए और गालियां देने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने एकजुट होकर उसे लाठी-डंडों से मारा पीटा, जिससे उसका सिर फट गया। आरोप है कि आरोपियों ने मारपीट के दौरान पीड़िता के परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया महिला की तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों अभिराज, राजकुमार, संगीता व उमा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed