{"_id":"6a21df0769078486850f43ae","slug":"woman-assaulted-in-family-court-premises-fir-registered-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-178629-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: परिवार न्यायालय परिसर में महिला से मारपीट, प्राथमिक दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: परिवार न्यायालय परिसर में महिला से मारपीट, प्राथमिक दर्ज
विज्ञापन
महराजगंज। परिवार न्यायालय परिसर में एक महिला के साथ कथित रूप से मारपीट, अभद्र व्यवहार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता संध्या, निवासी बहेरवा टोला बागापार ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी अधिवक्ता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
तहरीर के अनुसार, 29 मई को दोपहर करीब दो बजे वह अपने पारिवारिक विवाद के संबंध में समझौता वार्ता हेतु परिवार न्यायालय पहुंची थीं। इस दौरान विपक्षी पक्ष की ओर से अधिवक्ता शिवशंकर गुप्ता उपस्थित थे। पीड़िता का आरोप है कि बातचीत के दौरान किसी सामान्य बात को लेकर अधिवक्ता अचानक उत्तेजित हो गए और उसके साथ अभद्र व्यवहार करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने अपशब्द कहे तथा न्यायालय परिसर में दौड़ा-दौड़ाकर मारपीट की।
महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने बाल पकड़कर घसीटा और गला दबाने की कोशिश की। तहरीर में महिला ने न्यायालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सुरक्षित कराने तथा आरोपी के विरुद्ध धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि आरोपी शिवशंकर गुप्ता निवासी राजीव नगर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।