फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Woman arrested with foreign cigarettes and liquor

Maharajganj News: विदेशी सिगरेट और शराब के साथ महिला गिरफ्तार

Thu, 12 Mar 2026 02:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Woman arrested with foreign cigarettes and liquor
सोनौली। भारत-नेपाल सीमा के सोनौली बॉर्डर पर एसएसबी जवानों ने रूटीन जांच के दौरान भारत से नेपाल जा रही एक भारतीय महिला के बैग से विदेशी सिगरेट और शराब बरामद किया। जवानों ने अग्रिम कार्रवाई के लिए महिला व बरामद सामान को कस्टम विभाग को सौंप दिया।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह भारत-नेपाल सीमा के मुख्य गेट पर एसएसबी जवान भारत से नेपाल आने-जाने वाले यात्रियों की रूटीन जांच कर रहे थे। इस दौरान एक महिला भारत से नेपाल पैदल जा रही थी। जवानों ने उसे रोककर उसके सामान की तलाशी ली तो उसके बैग से इंडोनेशिया ब्रांड के करीब 20 हजार सिगरेट और ब्रांडेड 29 बोतल शराब बरामद हुई।
विज्ञापन

पूछताछ में महिला ने अपना नाम कृष्ना निवासी दिल्ली बताया और कहा कि उसे काठमांडू स्थित एक कैसिनो में यह सामान पहुंचाना था। सहायक कमांडेट सी विवेक ने बताया कि तस्करी के जरिए उक्त सामान नेपाल भेजा जा रहा था। बरामद सामान को सीज कर अग्रिम कार्रवाई के लिए कस्टम विभाग को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed