{"_id":"6532dcb346df7d75870629e4","slug":"woman-accuses-in-laws-of-harassing-her-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-8084-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: महिला ने ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: महिला ने ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप
विज्ञापन
पीड़ित महिला की तहरीर पर पति समेत सास, ससुर, जेठ, जेठानी, देवर के खिलाफ केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र की एक महिला को उसके ससुराल में दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। इतना ही नहीं शादी के एक हफ्ते बाद ही महिला ने अपने पति को अपनी जेठानी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इसके बाद से महिला पर मारपीट समेत अन्य अत्याचार बढ़ गया। महिला की तहरीर पर पति समेत सास, ससूर, जेठ, जेठानी, देवर के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी शादी दो वर्ष पहले पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। शादी के अगले दिन विदा होकर अपने ससुराल गई। शादी के दूसरे ही दिन मेरी जेठानी मेरे पास आईं और कहीं कि तुम्हारे पति का चाल चलन ठीक नहीं है। तुम मेरे घर नहीं रह पाओगी। एक सप्ताह बाद मैं पति के साथ अपने कमरे में सोई थी। रात में मेरे पति उठकर कहीं चले गये। जब मेरी नींद खुली तो पति को गायब देख उन्हें घर में ढूंढने लगी। बगल के कमरे में देखा तो मेरे पति मेरी जेठानी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में सोए थे।
मेरे विरोध करने पर वे लोग मिलकर मुझे मारने पीटने लगे। उसके बाद वे लोग मुझे अपने मायका में छोड़ दिए। मैं अपने मायके में रहने लगी और मेरे पति विदेश चले गए। विदेश में रहकर वह मोबाइल फोन पर अश्लील शब्दों का प्रयोग करके मैसेज भेजने लगे और अपशब्द बोलने लगे। इस दौरान मेरी जेठानी भी फोन करके लड़ाई झगड़ा करने लगी। मैं अपने ससुराल गई तो वहां सास, ससुर, देवर, जेठानी, जेठ देखते ही गाली गलौज देते हुए बेइज्जत करके भगा दिये। ससुराल वाले मिलकर मेरे पति की दूसरी शादी शादी कराना चाहते हैं।
विज्ञापन
महिला थानाध्यक्ष कंचन राय ने बताया कि पति समेत सास, ससूर, जेठ, जेठानी, देवर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।