फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Wishing the wish of winning with Jit

जीत के साथ कामना की पूरी हुई मनोकामना

Sat, 02 Dec 2017 01:31 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Sat, 02 Dec 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
Wishing the wish of winning with Jit
जीत के साथ कामना की पूरी हुई मनोकामना - फोटो : अमर उजाला

महराजगंज/सोनौली। नवसृजित नगर पंचायत सोनौली से अध्यक्ष पद की प्रत्याशी कामना त्रिपाठी की मनोकामना पूरी हुई। वह सोनौली की पहली नगर अध्यक्ष चुन ली गईं। कुल 23100 की आबादी वाले नव सृजित नगर पंचायत सोनौली को कुल 14 वार्डों में विभक्त कर इस साल पहली बार नगर पंचायत का चुनाव कराया गया। यहां से चुनाव लड़ने के लिए अध्यक्ष पद के लिए तेरह तो सदस्य पद के लिए 89 प्रत्याशी मैदान में थे।

विज्ञापन

चूंकि नगर पंचायत घोषित होने के बाद यहां पहली बार चुनाव हुआ , फलत: सभी प्रत्याशियों ने पूरे दम खम से चुनाव लड़ा। सोनौली के कुल 14366 मतदाताओं में से कुल 10710 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें से अकेले 2752 वोट पाकर निर्दल प्रत्याशी कामना त्रिपाठी ने अपनी मनोकामना पूरी की। मतदाताओं ने सर्वाधिक वोट देकर जीत का सेहरा उनके सिर बांध दिया।

विज्ञापन

रालोद की मेहरुन्निसा को 2201, बसपा की मीना को 1316, सपा की शकुन्तला को 1488, नेकांपा के शारदा को 148, भाजपा की सुनीता को 766, कांग्रेस के हुमानुसरत को 112 , निर्दलियों में आशा सिंह को 133, गीता को 173, पुष्पा को 46, मंजू को 586, शबनम को 333 तथा संगीता को 277 वोट मिले। मतगणना के बाद जीते प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed