फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Winter caps are a trendy style, selling well.

Maharajganj News: सर्दी में बनी कैप का स्टाइल ट्रेंड, बिक्री तेज

Wed, 07 Jan 2026 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Winter caps are a trendy style, selling well.
डिजाइनर लुक से बच्चों व युवतियों की हुई दोस्ती
विज्ञापन


अब कान ढंकने से बच्चे नहीं कर रहे है परहेज
महराजगंज। आमतौर पर सर्दी में बच्चे कान ढंकने से परहेज ही करते हैं। लेकिन इस बार आकर्षक लुक वाला बनी कैप (एक तरह का स्कार्फ) बच्चों को पसंद आ रहा है। बच्चे शौक से इसे इस्तेमाल कर रहे हैं। अब कान ढंकने के लिए बच्चे बनी कैप की डिमांड कर रहे हैं।
सर्द हवाओं के इजाफे से गलन भरी ठंड ने स्कार्फ, टोपी व दस्तानों की बिक्री तेज है। मुख्यालय के कारोबारी अमन वर्मा ने बताया कि इस बार ठंड के मौसम में फैशन और मनोरंजन का मेल दिख रहा है। ऊनी कपड़ा उत्पादन करने वालों ने बनी कैप बाजार में उतार दिए हैं, इनका जबरदस्त क्रेज है। यह न सिर्फ ठंड से बचाव कर रहे बल्कि छोटे बच्चों, युवतियों और बच्चियों के लिए स्टाइल ट्रेंड भी बने हैं। फुटपाथ पर सजी दुकानों से हर दिन 40 से 50 की बिक्री आराम से हो रही है। क्वालिटी के आधार पर बनी कैप का रेट 200 रुपये से 2,000 तक है।
विज्ञापन


कारोबारी अभिषेक जायसवाल ने बताया कि डिजाइनर टोपी 100 रुपये से 300 रुपये व मफलर 200 रुपये से शुरू हैं, इनकी क्वालिटी उम्दा है। दस्तानों के आकर्षक लुक की रेंज 75 से 300 रुपये तक है। गर्म कपड़ों की बिक्री के साथ इस समय सर्वाधिक बिक्री इन्ही की हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed