फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Will tell parents the importance of voting

अभिभावकों को बताएंगे मतदान का महत्व

Wed, 16 Feb 2022 11:08 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:08 PM IST
विज्ञापन
Will tell parents the importance of voting
अभिभावकों को बताएंगे मतदान का महत्व
विज्ञापन

महराजगंज। महराजगंज डिस्ट्रिक्ट स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारी अभिभावकों को मतदान का महत्व बताएंगे। इसके लिए स्कूलों में बैठक कर अभिभावकों को बुलाया जाएगा। उनको मतदान के महत्व के बारे में जानकारी दी जाएगी। जिले में मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए हर संभव कोशिश की जाएगी।

यह कहना है महराजगंज डिस्ट्रिक्ट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक रंजन त्रिपाठी का। वह बुधवार को शांति बाल विद्या मंदिर परिसर में संगठन की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मतदाता जागरुकता अभियान को सफल बनाने के लिए संगठन हर संभव कोशिश करेगा। इसके लिए पूरी कार्य योजना तैयार हो चुकी है। संरक्षक अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि सभी छात्र-अभिभावकों को जागरूक करेंगे। सचिव महेंद्रा नंद जायसवाल ने कहा कि नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा। संगठन के उपाध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने कहा कि अभिभावकों को मतदान के महत्व को बताने के साथ ही उन्हें शपथ दिलाई जाएगी कि वे वोट डालने जरूर जाएंगे। सुरेंद्र पटेल ने कहा कि मतदाता जागरुकता गीत बनाया जाएगा, जिस गीत को बच्चे प्रस्तुत करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed