{"_id":"62b34e257d8b2778c23dad82","slug":"will-open-shop-maharajganj-news-gkp4412573120","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार देसी समेत आठ नई दुकान खोलेगा आबकारी विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार देसी समेत आठ नई दुकान खोलेगा आबकारी विभाग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार देसी समेत आठ नई दुकान खोलेगा आबकारी विभाग
- स्थलों का हुआ चयन, जल्द शुरू होगी आवेदन लेने की प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। शौकीनों को सुविधाजनक तरीके से शराब उपलब्ध कराने व विभाग का राजस्व बढ़ाने के उद्देश्य से आबकारी विभाग की ओर से जिले में देसी मदिरा व बीयर की आठ दुकानें को खोली जाएंगी। दुकान के लिए स्थलों का चयन कर लिया गया है। जल्द ही दुकानों के लिए आवेदन लिए जाने की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा।
आबकारी विभाग की ओर से जिले में देसी मदिरा के 168, विदेशी मदिरा व बीयर के क्रमश: 52-52 दुकानों का आवंटन हुआ है। इस बार देसी शराब के बोदना के दुकान का आवंटन न होने से विभाग ने बोदना के साथ ही तीन अन्य दुकान का नक्शा-बक्शा, बैठवलिया व चंदनपुर में खोलने की योजना बनाई है। वहीं बीयर के जिन चार दुकानों को खोला जाना है, उसके लिए स्थल के रूप में धनेवा- धनेई, शांतिनगर बड़गो, नौतनवां नंबर दो व एकसड़वा का चयन किया गया है। नए दुकानों के चयन से जहां देसी व बीयर के दुकानों की संख्या बढ़ेगी, वहीं विभाग का राजस्व बढ़ाने में भी काफी मदद मिलेगी।
-------
आबकारी विभाग की ओर से जिले में चार देसी व चार बीयर की दुकान खोला जाना है। जल्द ही आवेदन संबंधी कार्यक्रम घोषित कर आवेदन लेने का कार्य होगा। दुकानों के आवंटन से विभाग का राजस्व भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
जितेंद्र पांडेय, जिला आबकारी अधिकारी