फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Will learn skills first then become employable

पहले सीखेंगे हुनर फिर बनेंगे रोजगारपरक

Fri, 09 Jul 2021 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Will learn skills first then become employable
पहले सीखेंगे हुनर फिर बनेंगे रोजगारपरक
विज्ञापन

कौशल विकास मिशन के तहत जरूरतमंदों को किया जाएगा प्रशिक्षित
महराजगंज। विकास विभाग ने स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जिले में कौशल विकास मिशन योजना के तहत ट्रेड संचालित कराने का फैसला लिया है। उद्देश्य है जो ट्रेड संचालित हों, उसका सीधा लाभ प्रशिक्षण लेने वाले युवा उठा सकें। साथ ही रोजगार से जुड़ते हुए आय में इजाफा कर आत्मनिर्भर बन जाएं।
विकास विभाग ने युवाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने व परिवार के जीविकोपार्जन में अहम भूमिका निभाने के लिए इस वित्तीय वर्ष में 19 ट्रेड में प्रशिक्षण देने की योजना बनाई है। इसके लिए मिशन के प्रांतीय जिम्मेदारों से संपर्क साधा गया है। मंजूरी मिलते ही इन ट्रेडों में प्रशिक्षण शुरू करते हुए युवाओं को रोजगारपरक बनाने की प्रक्रिया तेज की जाएगी। सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि स्थानीय जरूरतों के आंकलन के बाद युवाओं को प्रशिक्षित कराया जाएगा, ताकि स्थानीय स्तर पर न सिर्फ उन्हें लाभ मिलें बल्कि वे दूसरों को भी प्रेरित करें। कौशल विकास मिशन के नोडल मनीष कुमार पाल ने बताया कि आवश्यकता वाले ट्रेडों की मंजूरी मिलने के बाद प्रवेश संबंधी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

इन ट्रेडों में कौशल विकास की योजना
जिले में जिन 19 ट्रेडों में युवाओं के कौशल को विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है, उनमें इंजीनियरिंग वाले 10 तथा नान इंजीनियरिंग वाले नौ ट्रेड शामिल हैं। इंजीनियरिंग वाले ट्रेड में सोलर मैकेनिक, मोबाइल फोन और लैपटॉप रिपेयरिंग, सीसीटीवी इंस्टालर, बेसिक कंप्यूटर, एनिमेशन एंड फिल्म मेकिंग, वेब डिजाइनिंग एवं सॉफ्टवेयर, इलेक्ट्रीशियन, मोटर मैकेनिक, डिजिटल मार्केटिंग व प्लंबर को चुना गया है। जबकि नान इंजीनियरिंग ट्रेड में पशुपालन व डेयरी, कारपेंटर, एग्रीकल्चर, बैकिंग एंड एकाउंटिंग, पैकिंग एंड पैकेजिंग, जूट बैग मेकर, वर्मी कंपोस्ट पैकेजिंग, कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण व एचआर मैनेजमेंट को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed