फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Will get pension, tension of 21,794 elderly will be removed

मिलेगी पेंशन, दूर होगी 21,794 बुजुर्गों की टेंशन

Tue, 20 Sep 2022 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Will get pension, tension of 21,794 elderly will be removed
सुविधा : पेंशन मिलने से अपनी आवश्यक जरूरतों को पूरा कर सकेंगे वरिष्ठ नागरिक
विज्ञापन

मिलेगी पेंशन, दूर होगी 21,794 बुजुर्गों की टेंशन
महराजगंज। जिले में आवेदन करने के बाद पेंशन का इंतजार कर रहे 21,794 बुजुर्गों के लिए राहत भरी खबर है। प्रशासनिक स्तर से इन लोगों की पेंशन को स्वीकृत कर लिया गया है। सूची निदेशालय को भेज दी गई है। जल्द ही इन वरिष्ठ नागरिकों को पेंशन मिलने लगेगी।
जनपद में लगभग 96,614 वरिष्ठ नागरिकों को वृद्धावस्था पेंशन दी जाती है। विभाग में नए आवेदकों ने भी आवेदन किया था, जिसमें से सभी आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा कराते हुए 21,794 नए वरिष्ठ नागरिकों को भी पेंशन के योग्य मान लिया गया है। इनके लिए पेंशन जारी करने की व्यवस्था बना ली गई है।
विज्ञापन

--------------------------------
निचलौल ब्लॉक में सर्वाधिक 3231 बुजुर्गों को मिलेगा लाभ
जिले के सभी 12 ब्लॉकों में 21,445 बुजुर्गों को पेंशन का लाभ मिलेगा। निचलौल के सर्वाधिक 3231 वरिष्ठ नागरिकों को पेंशन दी जाएगी। घुघली में 2439, लक्ष्मीपुर में 1888, सदर में 1391, मिठौरा में 1886, नौतनवां मेें 2091, पनियरा में 1612, परतावल में 1503, फरेंदा में 1195, सिसवां में 2118, बृजमनगंज में 1814 और धानी में 342 बुजुर्गों को पेंशन मिलेगी। नगरीय क्षेत्र में नगर पालिका सिसवा में 188 और नगर पंचायत आनंदनगर में 60 व सोनौली में एक बुजुर्ग को पेंशन का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------------
जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के 21,794 बुजुर्गों की पेंशन स्वीकृत करते हुए सूची निदेशालय को भेजी गई है। जल्द ही इनके खाते में पेंशन की धनराशि भेज दी जाएगी।
- शंकरलाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed