फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Will decide the land of Lok Sabha

Maharajganj News: लोकसभा की जमीन तय करेगा नगर निकाय चुनाव का परिणाम

Sun, 07 May 2023 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 07 May 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Will decide the land of Lok Sabha
सभी दल अपनी जीत बता रहे पक्की, बड़े नेताओं की साख भी दांव पर, बसपा और सपा की स्थिति भी परिणाम से होगी साफ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में निकाय चुनाव के परिणाम 2024 लोकसभा चुनाव की जमीन तय करेंगे। भाजपा महराजगंज नगर पालिका में इस बार फिर कुर्सी पर काबिज होने का दावा कर रही है, तो कांग्रेस इस सीट को अपने कब्जे में लेकर लोकसभा चुनाव से पहले वोटरों में पैठ बनाना चाहती है।
पिछले कई चुनाव से दूर रही बसपा और सपा भी लोकसभा चुनाव से पहले अपनी-अपनी जमीन मजबूत करने में जुटी है। जिले में नगर पंचायतों की सीट पर अपना परचम लहराने की बात कह रही है। नगर निकाय चुनाव में मतदान के पहले महराजगंज मंडी परिसर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रैली भी की। जनपद में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी समेत भाजपा के चार विधायकों ने पूरी मेहनत की। ऐसे में सभी पार्टियों के बड़े नेताओं की साख भी दांव पर लगी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मतदान करने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास ने दावा भी किया कि सभी सीटें भाजपा ही जीतेगी। वहीं कांग्रेस, सपा के अलावा बसपा जिलाध्यक्ष ने भी अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के जिला संयोजक संजय पांडेय ने शनिवार को पार्टी कार्यालय पर बैठक के बाद कहा कि निकाय चुनावों में जनता का अपार समर्थन मिला है। जनता ने भाजपा की नीतियों व कार्यों को स्वीकारा है। दो नगर पालिका और आठ नगर पंचायतों में कमल खिलाने जा रहे हैं।
देश व प्रदेश का वातावरण बदला हुआ है। कानून व्यवस्था हो, विकास की बात हो, शिक्षा स्वास्थ्य, खेती किसानी चहुंओर खुशहाली है। सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने कहा कि परिवर्तन की लहर चल रही है। चुनाव परिणाम आने के बाद यह पता चला जाएगा कि जनता किसे चाहती है। इस बार समाजवादी पार्टी ज्यादातर निकायों में जीत हासिल करेगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस के प्रति जनता का लगाव बढ़ रहा है। चुनाव परिणाम निश्चित रूप से लोकसभा का भविष्य तय करेगा। कांग्रेस के पक्ष में परिणाम आएगा।

बसपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार राव ने कहा कि जनता ने बसपा का शासन देखा है। नगर निकाय चुनाव को पार्टी ने बेहतर ढंग से लड़ा है। परिणाम आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed