फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Wild animal footprints found near a populated area in the Shivpur region.

Maharajganj News: शिवपुर क्षेत्र में आबादी के करीब मिले जंगली जानवर के पदचिह्न

Wed, 24 Jun 2026 02:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Wild animal footprints found near a populated area in the Shivpur region.
महराजगंज। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के शिवपुर क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी की आशंका पर वन विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। सोमवार को शिवपुर के समीप खेतों में जंगली जानवर के पदचिह्न मिलने के बाद मंगलवार को कुछ ग्रामीणों ने खेतों की ओर जाते समय तेंदुए की गुर्राहट सुनने का दावा किया। इशके बाद से क्षेत्र में सतर्कता बढ़ गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, जंगल से सटे गन्ने के खेतों में किसी जंगली जानवर के छिपे होने की आशंका जताई जा रही है। बरसात के बाद जंगल के निचले हिस्सों में पानी भर जाने से वन्यजीव ऊंचे स्थानों की ओर रुख कर रहे हैं। इसी कारण जंगल से सटे क्षेत्रों में उनकी आवाजाही बढ़ने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण कर आसपास के क्षेत्र में निगरानी शुरू कर दी है। विभाग ग्रामीणों को लगातार जागरूक करते हुए समूह में खेतों की ओर जाने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना देने की अपील कर रहा है। शिवपुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार राव ने बताया कि पदचिह्न मिलने की सूचना पर टीम ने मौके का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को मिली सूचना के बाद भी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में वन्यजीव सुरक्षित और ऊंचे स्थानों की तलाश में जंगल से बाहर निकल सकते हैं। ऐसे में ग्रामीण सतर्क रहें और किसी भी वन्यजीव को देखकर उसके करीब जाने या छेड़छाड़ करने का प्रयास न करें। विभाग की टीम जंगल से सटे गांवों में लगातार जागरूकता अभियान चला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed