{"_id":"66c4913a63f560d31508d2a0","slug":"wife-injured-while-trying-to-save-brother-from-attack-case-registered-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-129380-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सगे भाई पर किया हमला बचाने में पत्नी घायल, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सगे भाई पर किया हमला बचाने में पत्नी घायल, केस
Tue, 20 Aug 2024 06:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 20 Aug 2024 06:21 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। श्यामदेउरवां क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल के छत्रपति शिवाजी नगर वार्ड में पुरानी रंजिश में एक भाई ने अपने सगे भाई पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बचाने में भाई की जगह उसकी पत्नी घायल हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नगर पंचायत परतावल के छत्रपति शिवाजी नगर वार्ड निवासी रजनीश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई उससे रंजिश रखता है। 17 अगस्त की रात करीब 10 बजे वह अचानक घर में घुस गया और गाली देने लगा। जब मैंने इसका विरोध किया तो वह मेरी हत्या करने की नियत से धारदार हथियार से मेरे गर्दन पर हमला कर दिया।
मुझे बचाने के लिए मेरी पत्नी सुमन देवी ने अपना हाथ मेरे गर्दन पर लगा दिया, जिससे उसका हाथ कट गया। इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पत्नी को सीएचसी परतावल में भर्ती कराया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। स्थिति में सुधार न होने पर उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष राहुल शुक्ला ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद