{"_id":"6272c5bbe8878304de0bf538","slug":"wife-died-and-husband-injured-maharajganj-news-gkp435714221","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, पति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, पति घायल
विज्ञापन

मिठौरा/सिंदुरिया (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के पतरेंगवा बेनीगंज चौराहे पर महराजगंज से इलाज कराकर अपने पति के साथ बाइक से घर जा रही महिला की ट्रक के पहिये के नीचे आने से घटना स्थल पर मौत हो गई। वहीं पति गंभीर रूप से घायल हो गया। वह हेलमेट पहने हुए था।
ठूठीबारी क्षेत्र के ग्राम सभा अराजी बैरिया निवासी मोहम्मद इम्तेयाज (35) अपनी पत्नी जुबैदा खातून (30) को महराजगंज निजी चिकित्सालय से इलाज कराकर बुधवार को दिन में साढ़े तीन बजे वापस अपने घर मोटरसाइकिल से जा रहे थे। अभी वह पतरेंगवा बेनीगंज चौराहे पर पहुंचे ही थे तभी सामने जा रहे कार चालक दरवाजा खोल कर थूकने लगा। अचानक कार चालक द्वारा ब्रेक लगाने से मोहम्मद इम्तेयाज की बाइक अनियंत्रित हो गई, वह भी ब्रेक लगा दिए। जिससे पीछे बैठी पत्नी जुबैदा बाइक से नीचे गिर गई। तभी सिंदुरिया की तरफ से जा रहे ट्रक चालक ने जुबैदा को कुचल दिया। जिससे घटना स्थल पर जुबैदा की मौत हो गई। अचानक मौत से परिजनों का रो -रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी सिंदुरिया राम कृष्ण यादव का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।