फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Where women are respected, gods reside there: Dr. Jyotsna

जहां होता है नारियों का सम्मान वहां देवता करते निवास : डॉ. ज्योत्सना

Wed, 18 Sep 2024 08:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 18 Sep 2024 08:30 PM IST
विज्ञापन
Where women are respected, gods reside there: Dr. Jyotsna
महराजगंज। जहां पर नारियों की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं और जहां पर नारियों का तिरस्कार होता है वहां पर दरिद्रता निवास करती है। भारतीय संस्कृति में नारी को सदैव ही सम्मान की दृष्टिकोण से देखा जाता है। वेद उपनिषद तथा अन्य ग्रन्थों में नारियों की वृहद रूप से चर्चा की गई है।
विज्ञापन

उक्त बातें युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ महाराज की स्मृति में सशक्त नारी सशक्त भारत विषय पर आयोजित व्याख्यान में जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज की प्राचीन इतिहास विभाग की सहायक आचार्य डॉ. ज्योत्सना पांडेय ने कही। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से ही नारी समाज को दिशा और दशा देने का कार्य की है। आज भी वह देश को मजबूत करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
विज्ञापन

डॉ. रामपाल यादव ने कहा कि देश के विकास में नारी का महत्वपूर्ण योगदान है, इसलिए समृद्धशाली नारी से समृद्ध देश बनेगा। डॉ. राकेश कुमार तिवारी ने कहा कि वेदों और उपनिषदों के साथ ही अनेक शास्त्रों में नारी के गौरवशाली परंपरा की चर्चा की गई है। प्रधानाचार्या सपना सिंह ने कहा कि समृद्ध नारी तभी हो सकती है जब तक उनमें चारित्रिक विकास हो। क्योंकि चरित्र निर्माण किसी भी नारी के लिए बहुत बड़ा स्तंभ है। कार्यक्रम का संचालन अंजलि त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर विपिन कुमार, संदीप यादव, आनंद कुमार शुक्ल, कावेरी जायसवाल, प्रतिभा पांडे, अंजलि त्रिपाठी, रतन प्रिया मिश्रा, सरिता मिश्रा, शीला मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed