फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   When was the fire extinguishers refilled, not mentioned

Maharajganj News: अग्निशमन यंत्रों की कब हुई रिफलिंग, उल्लेख नहीं

Fri, 11 Apr 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 11 Apr 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
When was the fire extinguishers refilled, not mentioned
महराजगंज। तापमान में हो रही लगातार बढ़ोतरी के बीच आग लगने की घटनाओं में इजाफा दर्ज किया जा रहा है। इस बीच रोडवेज की बसों में लटके अग्निशमन यंत्र वर्षों से नहीं रिफिल हुए सिर्फ दिखाने का काम इनके सहारे किया जा रहा है।
विज्ञापन

महराजगंज डिपो में कुल 67 रोडवेज की बसें संचालित हैं। इसमें से 9 रोडवेज बसें नई हैं जो 2025 में मिली हैं। इनमें लगे अग्निशमन यंत्र अभी कारगर हैं क्योंकि एक वर्ष नहीं पूरा हुआ, लेकिन 58 बस ऐसे हैं जिनमें अग्निशमन यंत्र के रूप में सिलिंडर तो ड्राइवर सीट के पीछे दिख जाते हैं लेकिन इनकी रिफलिंग कब हुई इसकी जानकारी नहीं है। जबकि निर्देश हैं कि प्रति वर्ष इनकी जांच व रिफिलिंग जरूरी है। साथ ही रिफलिंग की तारीख सिलिंडर पर लिखना जरूरी है, लेकिन किसी सिलिंडर पर इसका उल्लेख नहीं है। ऐसे में कोई दुर्घटना बस में होती है तो स्थिति संभालने में दिक्कत होनी तय है।
विज्ञापन



अग्निशमन यंत्रों की व्यवस्था बस स्टेशन व डिपो वर्कशॉप से लेकर बसों में है जिनकी नियमित जांच व रिफिलिंग होती है। किसी बस में शेष रह गया होगा उसमें भी करा दिया जाएगा। -सर्वजीत वर्मा, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed