फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   When the wife went to her parents' home, she committed suicide by hanging herself.

Maharajganj News: पत्नी चली गई मायके तो फंदे से लटक कर दी जान

Thu, 19 Oct 2023 01:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
When the wife went to her parents' home, she committed suicide by hanging herself.
पत्नी चली गई मायके तो फंदे से लटक कर दी जान
-संदिग्ध परिस्थितियों में कुंडे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज/मिठौरा। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मुंडेरा खुर्द में संदिग्ध परिस्थितियों में कुंडे से लटका युवक का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची सिंदुरिया थाने की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आसपास के लोगों ने बताया कि युवक की पत्नी मायके चली गई, तो इससे वह परेशान रहता था। उसने फंदे से लटक कर जान दे दी। युवक के माता-पिता की मौत बहुत पहले हो चुकी है।
गांव के लोगों के अनुसार, सिंदुरिया थाना क्षेत्र के मुंडेरा खुर्द निवासी सर्वेश भारती (25) की पत्नी के मायके जाने से अवसाद में रहता था। सर्वेश की मौत का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। सर्वेश के नशा करने के कारण पत्नी नाराज रहती थी। आए दिन उनमें विवाद होता रहता था। सर्वेश की शादी पांच वर्ष पूर्व मिश्रौलिया में हुई थी। पंद्रह दिन पहले उसकी पत्नी में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। इससे नाराज होकर पत्नी इंदू बच्चों को लेकर मायके चली गई थी।
विज्ञापन

वह मोबाइल पर बात करते हुए पत्नी से घर आने की जिद कर रहा था, लेकिन पति की आदतों से तंग आकर पत्नी इंदू ने आने से मना कर दिया। बुधवार की सुबह सर्वेश भारती की दादी मेवाती जब कमरे में सर्वेश को बुलाते हुए उसके कमरे में पहुंचीं तो दंग रह गईं। सर्वेश शव रस्सी के सहारे कुंडे से लटका था। देखकर शोर मचाया। वह दो भाई-बहनों में बड़ा था। बहन बबिता की शादी हो गई है। दो पुत्र सिद्धार्थ (4) और श्रेयांश (3) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान पति मुंडेरा खुर्द राम सूरत पटेल का कहना है कि सर्वेश की मौत की सूचना उनके बड़े पिता रामप्यारे ने दी। उनके द्वारा बताया गया कि सर्वेश का शव कमरे में छत के कुंडे में लटका मिला है। थाना प्रभारी सिंदुरिया मनीषा सिंह का कहना है कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

--------------------------


बचपन में माता-पिता की मौत हो गई थी
मिठौरा। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मुंडेरा खुर्द निवासी सर्वेश भारती के माता-पिता की मौत बचपन में हो गई थी। जब वह पांच वर्ष का था, तो माता और सात वर्ष की उम्र में पिता की मौत हो गई थी। उसकी परवरिश उसके बड़े पिता राम प्यारे ने की। पढ़ाई-लिखाई के अलावा दोनों भाई-बहनों की शादी धूम धाम से राम प्यारे ने की थी। संवाद

-----------------------

दोस्तों की गलत संगत के करण सर्वेश नशे का आदी बना

मिठौरा। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मुंडेरा खुर्द निवासी सर्वेश भारती दोस्तों की गलत संगत के करण वह नशेड़ी बना। आए दिन नशे की लत के करण वह इधर-उधर पड़ा रहता था। पट्टीदार इंदल ने बताया कि शादी के तीन वर्ष तक तो सब कुछ सही था, लेकिन दोस्तों की गलत संगत के करण उसकी नशा करने की आदत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed