फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   When the son refused to drink alcohol, he stabbed his father and uncle with a knife.

Maharajganj News: दारू पीने से मना किया तो बेटे ने पिता, चाचा को मारा चाकू

Sun, 01 Oct 2023 02:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
When the son refused to drink alcohol, he stabbed his father and uncle with a knife.
परसामलिक थाने पर चाकू मारने के आरोप में गिरफ्तार अभियुक्त।संवाद
-प्रत्येक दिन शराब के नशे में दादी को अपशब्द बोलता था, समझाने पर हो जाता था आक्रोशित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिशुनपुरा में शुक्रवार देर रात शराब के नशे में धुत युवक ने पिता व चाचा को चाकू मारकर घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आसपास के लोगों की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी रतनपुर लाया गया। जहां दोनों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

ग्राम पंचायत बिशुनपुरा निवासी दिलीप उर्फ रामधनी गौड़ शुक्रवार की देर रात शराब के नशे में घर पहुंचा। उसके पिता सुरेश (55) ने पूछा बेटा दारू पीकर रोज क्यों आते हो, मत पियो जिंदगी तबाह हो जाएगी। वैसे भी प्रत्येक दिन दारू पीकर दादी को अपशब्द बोलते हो, यह ठीक नहीं है। अपनी आदत सुधार, नहीं तो घर से बाहर कर दूंगा। भोजन भी घर से नहीं मिलेगा। इन बातों को सुनने के बाद नशे में धुत दिलीप आग बबूला हो गया। उसने खिड़की पर सब्जी काटने वाला चाकू उठाया और पिता को घायल कर दिया। शोर सुनकर बचाव में आए चाचा अंगद गौड़ (45 ) को चाकू मार कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

रात में यह शोरगुल सुनकर पड़ोसी भी आ गए। लाेगों ने दिलीप को पकड़ लिया, इसके बाद किसी ने पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई, और आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लगे गई। दोनों घायलों को सीएचसी रतनपुर मदद लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। घायल हुए दोनों भाइयों ने बताया कि बेटा काफी उपद्रव करता था। समझाने पर वह नहीं मानता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल अंगद गौड़ की पत्नी उर्मिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दिलीप उर्फ रामधनी गौड़ पर गाली गलौज, जान से मारने पीटने के आरोप में केस दर्ज किया है।

थानाध्यक्ष सुधाकर प्रसाद ने बताया कि आरोपी दिलीप उर्फ रामधनी गौड़ को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed