फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   When the bus came, there was a fight to sit

Maharajganj News: पहले घंटे भर इंतजार, बस आई तो बैठने के लिए मारामारी

Tue, 30 May 2023 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 30 May 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
When the bus came, there was a fight to sit
बस स्टेशन के पास बस में चढ़ने के लिए धक्का मुक्की करते यात्री।संवाद
ठूठीबारी रूट पर जाने वाले यात्रियों को झेलनी पड़ीं दुश्वारियां, बस स्टेशन पर प्रत्येक दिन यात्री होते हैं परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। बस स्टेशन पर यात्रियों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। प्रत्येक दिन यात्रियों को समय से बस नहीं मिलती है। घंटे भर से ज्यादा यात्रियों को बस का इंतजार करना पड़ता है। बस आने पर उसमें सवार होने के लिए होड़ लग जाती है। जबकि परिवहन निगम का दावा है कि स्टेशन से बस समय से मिलती है।
सोमवार की दोपहर 12 बजे बस स्टेशन पर यात्री ठूठीबारी जाने के लिए बस का इंतजार करते दिखे। इसके अलावा निचलौल, फरेंदा जाने के लिए यात्री बस का इंतजार कर रहे थे। जबकि गोरखपुर जाने के लिए बसों की भरमार थी। धूप के कारण यात्री दुकानों बैठे दिखे। स्टेशन के बाहर यात्री ज्ञानेंद्र पसीना पोछ रहे थे। उन्होंने बताया कि बहुत परेशानी हो रही है। एक घंटे से बस का इंतजार कर रहा हूं। स्टेशन पर सही जानकारी भी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

वीरेंद्र सिंह को निचलौल जाना था। उन्होंने बताया कि कुछ देर और बस नहीं आएगी तो टेंपो से चला जाऊंगा। बस समय से मिलती तो परेशानी नहीं होती। स्टेशन परिसर में यात्री सुविधा का इंतजाम नहीं है। ठूठीबारी जाने के लिए रत्नेश मद्धेशिया परेशान दिखे। उन्होंने बताया कि पिछली बार आया था तो दो घंटे में बस मिली थी। इस बार भी इंतजार करना पड़ रहा है। बस समय से भेजना सिर्फ कागजों में दिखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
टेंपो व टैक्सी चालकों की चांदी
शहर में स्टेशन के बाहर टेंपो व टैक्सी चालकों की चांदी रहती है। बस समय से नहीं मिलती है। इस वजह से लोगों को परेशान होना पड़ता है। टेंपो व टैक्सी चालक मनमाना किराया वसूल कर यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाते हैं। संजीत तिवारी ने बताया कि क्षमता से ज्यादा टेंपो में सवारी बैठाने के बाद भी मनमाना किराया वसूल किया जाता है। सरकारी बस समय पर मिलती तो परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता।
...
धूप में बस का इंतजार करने में परेशानी होती है। समस्या पर अधिकारी गंभीर नहीं हैं। यदि बस पर्याप्त चलती तो धूप में परेशान नहीं होना पड़ता। एक बस आई तो उसमें बैठने की होड़ लग गई।

उर्मिला देवी, सिंहाभार
...
एक घंटे तक इधर-उधर बैठकर बस का इंतजार किया। स्टेशन पर पूछताछ करने पर कोई सटीक जानकारी नहीं दे रहा है। यह परेशानी किसी को नहीं दिख रही है।
मुबारक अली, रमगढ़वा
...
कोट
स्टेशन से बसें जरूरत के अनुसार निर्धारित रूटों पर भेजी जाती हैं। परिचालकों की कमी के कारण थोड़ी समस्या हो रही है। यात्रियों को समस्या न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
-सर्वजीत वर्मा, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed