{"_id":"6a724a9f593fd52636069a79","slug":"when-caught-stealing-he-threatened-the-woman-with-a-knife-and-fled-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-182680-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: चोरी करते पकड़े गए तो महिला को चाकू दिखाकर धमकी देते हुए भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: चोरी करते पकड़े गए तो महिला को चाकू दिखाकर धमकी देते हुए भागे
विज्ञापन
बृजमनगंज थानाक्षेत्र के हरैया मौलाही गांव की है घटना
फरेंदा। बृजमनगंज थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत हरैया मौलाही में मंगलवार भोर एक घर में चोरी कर रहे चोरों को घर की मालकिन ने रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी महिला को चाकू दिखा कर धमकी देते हुए माल समेटकर भाग निकले। पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर दे कर कार्रवाई की मांग की।
हरैया मौलाही निवासी संध्या गुप्ता ने थाने में तहरीर दे कर बताया कि वह आलमचक के पास मकान बनवा कर दो पुत्रियों के साथ रहती है। मंगलवार की सुबह करीब तीन बजे खटपट की आवाज सुनाई दी तो देखा कि कुछ युवक घर का सामान चुराकर घर से बाहर निकल रहे हैं। शोर मचाते हुए महिला ने युवक को पकड़ने की कोशिश की तो चोर चाकू दिखाते हुए पहले से बाइक पर सवार युवकों से साथ भाग गए।
एक चोर के एक पैर का चप्पल घर में छूट गया। घर के सामानों का मिलान करने पर मंगल सूत्र, कान का झाला, पायल, बिछुआ और 10 हजार रुपया नकद चोर ले गए। महिला ने डायल 112 को तुरंत सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घटना स्थल की जांच की। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि घटना की जांच कर चोरों को तलाश की जा रही है।