{"_id":"666edf0fba309330040281c1","slug":"when-bus-was-not-found-passengers-left-for-gorakhpur-by-tempo-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-124779-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बस नहीं मिली तो टेंपो से गोरखपुर रवाना हुए यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बस नहीं मिली तो टेंपो से गोरखपुर रवाना हुए यात्री
Sun, 16 Jun 2024 06:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 16 Jun 2024 06:18 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। बस स्टेशन से यात्रियों को गोरखपुर जाने के लिए शनिवार रात में बस नहीं मिली तो ज्यादातर घर चले गए, लेकिन जिन्हें दिल्ली, केरल और मुंबई जाना था वह टेंपो से रवाना हुए। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
शनिवार को आठ बजे के बाद नजारा देखकर आसपास के लोग जिम्मेदारों को कोस रहे थे। समय से बस मिलने का दावा कोरा दिख रहा था। 40 से अधिक यात्री गोरखपुर जाने के लिए स्टेशन पर खड़े रहे। उन्हें बस नहीं मिल रही थी, वे इधर-उधर भटकने को विवश थे। सड़क जाम व प्रदर्शन कर लोगों ने गुस्से का इजहार किया, लेकिन इसके बाद भी सरकारी बस नहीं मिली। थकहार कर करीब 30 यात्री टेंपो रिजर्व कर गोरखपुर रवाना हुए। प्रति यात्री करीब 100 रुपये देने पड़े।
खेमपिपरा गांव के राहुल ने बताया कि दिल्ली जाना जरूरी था। इस वजह से टेंपों से किसी तरह अधिक किराया देकर जाना पड़ा। सेमरा के शोभी यादव ने बताया कि बहुत अनुरोध के बाद भी बस नहीं भेजी गई। एआरएम का फोन बंद रहा। घंटे भर समस्या झेलने के बाद टेंपो से जाना पड़ा। इसी तरह से अन्य यात्री भी परेशान रहे।
विज्ञापन
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सर्वजीत वर्मा ने बताया कि समस्या का समाधान कराने के लिए व्यवस्था की जाएगी। यात्रियों को समस्या न हो, इसका ध्यान रखा जा रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -
दोपहर में बस नहीं मिलने से यात्रियों को हुई परेशानी
बस स्टेशन परिसर में शनिवार की समस्या का देखते हुए अधिकारियों ने गंभीरता नहीं दिखाई। रविवार को दोपहर में गोरखपुर, फरेंदा जाने के लिए यात्री परेशान रहे। सुरेश यादव, रमेश तिवारी ने बताया कि गोरखपुर जाना है, लेकिन बस आने के बारे में जानकारी नहीं मिल रही है। बस आने के बाद गोरखपुर जाऊंगा। इसी तरह से अन्य यात्रियों ने समस्याओं का जिक्र किया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
फोटो
दामाद की मौत से दुखी आशा देवी लौट गईं घर
मठिया गांव की रहने वाली आशा देवी की बेटी की शादी बरेली में हुई है। वह शनिवार रात को अपनी पोती के साथ बरेली जाने के लिए महराजगंज बस स्टेशन पहुंचीं। बस नहीं मिली तो घर चली गईं। आशा देवी ने बताया कि दामाद की मौत हो गई है। बेटी के घर जाना है, लेकिन बस नहीं मिल रही है। वह घंटों स्टेशन परिसर में बस के इंतजार में बैठी रहीं।