{"_id":"65db9b0665e15c033b062b13","slug":"wheat-and-mustard-crops-are-in-danger-of-aphid-disease-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-116534-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गेहूं और सरसों की फसलों को माहू रोग का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गेहूं और सरसों की फसलों को माहू रोग का खतरा
Mon, 26 Feb 2024 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 26 Feb 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
बरगदवा। गेहूं व सरसों की फसलों में माहू कीट का प्रकोप बढ़ गया है। इससे फसलों के कम पैदावार होने की संभावना से किसान परेशान हैं। क्षेत्र के बरगदवां, पिपरा, मंगलापुर, बेलहिया, कोहरगड्डी, दोगहरा, मनिकापुर, डगरूपुर, राजाबारी आदि क्षेत्रों में किसान परेशान हैं। गेहूं, मूली, शलजम, आलू की फसलों में कई प्रकार के किट व रोग फसल के विभिन्न अवस्थाओं में पौधों की वृद्धि फूल या फल बनाने की प्रक्रिया को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
किसान ऋषिकेश यादव, मनोज, पवन कुमार दुबे, राधे वर्मा, राजन ने बताया कि गेहूं सरसों की फसलों में माहू रोग फसल की बढ़ोत्तरी से लेकर फल व पत्तियां बनने तक पौधों को प्रभावित करती हैं। माहू रोग के प्रकोप से गोभी, मूली की होने वाली पत्तियों का रंग हल्का पीला हो जाता है।
जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि माहू को दूर करने के लिए किसान मेटासिस्टाक्स दवा का छिड़काव पानी में मिलाकर कर सकते हैं। साथ ही नीम के तेल का स्प्रे भी माहू को सरसों की फसल से दूर रखता है। समय रहते दवा का छिड़काव किया जाए तो सरसों पूरी तरह सुरक्षित होती है।