फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Westerly winds will blow from Sunday, chances of rain

Maharajganj News: रविवार से बहेगी पछुआ बयार, बारिश के आसार

Sat, 24 Jan 2026 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Westerly winds will blow from Sunday, chances of rain
शुक्रवार अन्य दिनों से हल्की महसूस हुई धूप
विज्ञापन

निम्न दाब क्षेत्र से व्यापक वर्षा का अनुमान
महराजगंज। मौसम विभाग का आकलन सटीक साबित होता दिख रहा है। शुक्रवार को पछुआ हवा की रफ्तार बढ़ी तो धूप की गर्माहट में कमी महसूस की गई। हालांकि धूप शाम चार बजे तक बनी रही लेकिन पछुआ ने सर्दी का एहसास कराया। पछुआ की रफ्तार के कारण तापमान बृहस्पतिवार की तरह अधिकतम 22 व न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पछुआ की तेजी ने बताया कि आने वाले दिनों में बारिश के कारण तापमान कम होने का अनुमान है।
जनवरी के दूसरे पखवाड़े में दिन के समय अच्छी धूप रहने से लोगों को गलन भरी सर्दी से राहत मिल रही थी। लेकिन उष्ण कटिबंधीय जेट स्ट्रीम हवा के प्रभाव से मौसम न सिर्फ करवट लेता दिख रहा है बल्कि बारिश की संभावना भी मजबूत होती जा रही है। शुक्रवार को पश्चिमी क्षेत्र के कुछ जिलों में बूंदाबांदी व गरज चमक की स्थिति शुरू हो चुकी है। आज से बादलों का धुंध मौसम विभाग के मुताबिक तराई का रुख करेगा। रविवार को पछुआ की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति तक पहुंच सकती है। तेज पछुआ के प्रभाव से बारिश का दौर तराई में अगले दिनों से प्रभावी होगा। इसके 27 जनवरी के बाद तक प्रभावी रहने की आशंका तराई के लिए बन रही है। बारिश के कारण न्यूनतम व अधिकतम दोनों का ग्राफ नीचे जाएगा और ठंड बढ़ेगी।
विज्ञापन

वर्जन
उत्तरी पाकिस्तान पर बने सुस्पष्ट निम्नदाब के प्रभाव से प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्रों में बूंदाबांदी व तापमान लुढ़कने की स्थिति बनने लगी है। 25 व 26 जनवरी से तराई में बारिश हो सकती है। इससे अधिकतम व न्यूनतम तापमान एक बार फिर घटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed