फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Were luring girls and taking them to Nepal, two caught

Maharajganj News: किशोरियों को बहलाकर ले जा रहे थे नेपाल, दो पकड़े

Tue, 24 Sep 2024 06:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 24 Sep 2024 06:28 PM IST
विज्ञापन
Were luring girls and taking them to Nepal, two caught
महराजगंज। एक इंटर काॅलेज में पढ़ने वाली दो किशोरियों को बहला-फुसलाकर दो युवक नेपाल ले जा रहे थे। एसएसबी की सक्रियता से किशोरियों के साथ आरोपित भी पकड़े गए। एसएसबी ने इसकी जानकारी कोल्हुई पुलिस और किशोरियों के पिता को दी। इसके बाद उन्हें संबंधित थाने लाया गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया। बाद में किशोरियों को पिता के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 सितंबर को उनकी दो बेटियां स्कूल गई थीं, लेकिन उनके पास सोनौली एसएसबी कैंप से फोन आया कि उनकी लड़कियां दो लड़कों के साथ बाॅर्डर पर पकड़ी गई हैं। इसकी जानकारी एसएसबी ने कोल्हुई थाने में भी दी। किशोरियों व आरोपितों को पुलिस थाने लेकर आई, जिसके बाद किशोरियों के पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस पंजीकृत किया। थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed