फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Went to the hospital to get treatment for the disease. The pain increased in the crowd.

Maharajganj News: अस्पताल गए थे मर्ज का इलाज कराने भीड़ में दर्द बढ़ता गया

Wed, 01 Nov 2023 12:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Went to the hospital to get treatment for the disease. The pain increased in the crowd.
अस्पताल गए थे मर्ज का इलाज कराने भीड़ में दर्द बढ़ता गया
जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे 900 मरीज, हड्डी रोग विशेषज्ञ के कक्ष के सामने लगी रही लंबी कतार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ने पर मरीजों को इलाज कराने में दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। मंगलवार को हड्डी रोग विशेषज्ञ के कक्ष के सामने खड़े मरीजों के पैर में दर्द होने लगा। बीमारी में दर्द से कराहते मरीजों को कतार में खड़े रहने पर दर्द बढ़ता गया। करीब घंटे भर मरीजों का नंबर आ रहा था।
इन दिनों जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। अस्पताल में डॉक्टरों के कक्ष के बाहर मरीजों को घंटों लाइन में लगकर उपचार के लिए इंतजार करना पड़ता है। मंगलवार को जिला अस्पताल में ओपीडी में 900 मरीज पहुंचे। मरीज को डॉक्टर से परामर्श लेने के लिए एक घंटे तक लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ा। तब उनका नंबर आया। ओपीडी हड्डी रोग विशेषज्ञ के कक्ष के सामने मरीजों के भीड़ में पीछे खडे सुरेंद्र ने बताया कि बीते एक घंटे से कतार में खड़ा हूं। अभी नंबर नहीं आया है। खड़े-खड़े पैर में दर्द हो रहा है। भीड़ के कारण समस्या हो रही है।
विज्ञापन

यही हाल काउंटर पर पर्ची कटवाने में रहा। पास में झोला लेकर खडे़ धीरेंद्र ने बताया कि कलाई में मोच आ गई है, इसे दिखाने के लिए आया हूं। सुबह आया था तो डॉक्टर से दिखाया, उन्होंने एक्सरे कराने के लिए कहा तो चला गया। अब एक्स रे रिपोर्ट लेकर कतार में खड़ा हूं। नंबर आने पर दिखाने के बाद घर जाऊंगा। पचास वर्षीय अयोध्या ने बताया कि भीड़ देखकर मन कर रहा है कि आज चला जाऊं, लेकिन बीमारी है तो रुकना ही पडेगा। ओपीडी में लगा बेंच भी खाली नहीं था तो वह आगे बढ़कर एक किनारे बैठकर आराम करने लगे। ओपीडी कक्ष मरीजों ने खचाखच भरा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि मरीजों की भीड़ थोड़ी बढ़ गई थी, लेकिन उनकी सुविधा पूरा ख्याल रखा रहा था। सभी डॉक्टर अपने कक्ष में उपस्थित रहकर इलाज कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed