फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Weather became pleasant due to light rain

Maharajganj News: हल्की वर्षा से मौसम हुआ सुहावना, 34 डिग्री रहा तापमान

Wed, 08 May 2024 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 08 May 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Weather became pleasant due to light rain
रिमझीम बारिश में डगरुपुर बाजार में छाता के सहारे आते ग्रामीण।संवाद
-सुबह के समय रही दृश्यता कम, लोगों को हुई परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। मंगलवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला। भोर से ही आसमान में डेरा डाले बादलों से सुबह नौ और 10 बजे के बीच दृश्यता को काफी कम कर दिया। लोग सड़क पर वाहनों की लाइट जलाकर आते-जाते देखे गए।
सुबह 10 बजे के बाद जिला मुख्यालय पर बूंदा बांदी हुई वहीं बार्डर क्षेत्र के नौतनवां, ठूठीबारी, सोनौली आदि क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई जिसके कारण न सिर्फ दृश्यता बढ़ी, बल्कि मौसम भी सुहावना हो गया। हालांकि 34 डिग्री तापमान के कारण लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। तेज धूप की तपिश और गर्म हवाओं से लोगों को सोमवार शाम से ही राहत मिलने लगी, क्योंकि दिन डूबने से पहले बादलों ने डेरा डालना आसमान में शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

रात में उमस थोड़ी कम रही क्योंकि चल रहीं हवाएं शीतल लग रही थीं। सुबह लोगों के सोकर उठने से पहले आसमान में छाए बादल ऐसा आभास करा रहे थे कि कभी भी तेज वर्षा हो सकती है, लेकिन 28 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवाओं ने बादलों को दूसरी तरफ रुख करने के लिए मजबूर किया। हवाओं के कारण ही सीमा क्षेत्र के इलाकों में हल्की वर्षा का रिकार्ड दर्ज किया गया। वहीं दोपहर 11 बजे के बाद मुख्यालय क्षेत्रों में सिर्फ कुछ बारिश की बूंदें पड़ी। हालांकि इतनी वर्षा और हवाओं से लोगों को काफी राहत मिली। छोटे बच्चे स्कूल की छुट्टी के बाद उछलते कूदते घर की ओर जाते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी काॅलेज में भूगोल विभागाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने कहा कि एक दो दिन मौसम के खराब होने की संभावना है।
---------------
बारिश सब्जी की खेती के लिए फायदेमंद
ठूठीबारी। भीषण गर्मी के मौसम में झमाझम बारिश होने से जहां लोगों को गर्मी,धूल धक्कड़ से राहत मिली है। वहीं खेती किसानी के लिए यह बारिश उपयुक्त मानी जा रही है। मंगलवार की सुबह पश्चिम दिशा के तरफ से काले बादल छा गए। देखते ही देखते बारिश होने लगी। जिससे भीषण गर्मी, धूल से लोगों को राहत मिल गई। किसान राजाराम गुप्ता ,अर्जुन गोंड, रामराज सहानी, कन्हैया लाल जायसवाल, राजेश गुप्ता,हरी वरुण, फूलबदन मौर्य, उमेश मौर्य आदि किसानों ने बताया कि बारिश होने से खेत में नमी हो जाएगी जिससे जुताई के साथ धान का बेहन गिराया जाएगा। वहीं सब्जी की खेती के लिए फायदेमंद है । संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed