{"_id":"65d88fa8ecce29a1d30f86e9","slug":"wear-woolen-clothes-carelessness-will-cost-you-dearly-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-116399-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पहनकर रखें ऊनी कपड़े, लापरवाही पड़ेगी भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पहनकर रखें ऊनी कपड़े, लापरवाही पड़ेगी भारी
Fri, 23 Feb 2024 05:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 23 Feb 2024 05:59 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। मौसम पल-पल बदल रहा है। सुबह-शाम ठंड पड़ रही है तो दोपहर में गर्मी हो रही है। इससे खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज तेजी से बढ़ने लगे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना आने वाले मरीजों में 25 फीसदी खांसी, जुकाम और बुखार के ही हैं। ऐसे में बचाव के लिए अभी ऊनी कपड़े पहनकर रहें नहीं तो बीमार पड़ सकते हैं।
पिछले कुछ दिनों से मौसम में आए दिन बदलाव दिख रहा है। दिन में तेज धूप हाेती है, लेकिन सुबह-शाम सर्दी रहती है। इस बीच कई बार बूंदाबांदी होने के कारण मौसम सर्द भी हुआ, लेकिन दिन में फिर से धूप होने से गर्मी हो गई।
जिला अस्पताल के डाॅ. प्रमोद कुमार ने बताया कि जुकाम के कारण लोगों के सीने में जकड़न भी हो रही है। इससे परेशान होकर मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। दरअसल दिन में गर्मी होने के कारण अधिकांश लोग ऊनी कपड़े (हाफ स्वेटर और जैकेट) भी नहीं पहनते, लेकिन शाम होते-होते सर्द हवाएं परेशान करने लगती हैं। सीधी हवा और सर्दी लगने से खांसी जुकाम के मरीज बढ़ रहे हैं। डाॅ. एवी त्रिपाठी बताते हैं कि बदलते मौसम में सावधानी अधिक रखनी चाहिए। उन्होंने बताया कि बीपी और डायबिटीज के मरीजों को भी इस उतार-चढ़ाव के मौसम में सतर्कता बरतनी चाहिए। आने वाले मरीजों में से औसतन 25 फीसदी मरीज खांसी, जुकाम और बुखार के हैं। अभी ऊनी कपड़ों पहनकर रखें। मौसम कुछ घंटों में ही बदल जाता है। स्वेटर और जैकेट का इस्तेमाल करते रहना चाहिए। लापरवाही महंगी पड़ सकती है। गुनगुने पानी का सेवन भी करते रहना चाहिए।