फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   We will build a vibrant organization up to the booth level

Maharajganj News: बूथ स्तर तक खड़ा करेंगे जीवंत संगठन

Tue, 20 May 2025 07:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 20 May 2025 07:29 PM IST
विज्ञापन
We will build a vibrant organization up to the booth level
महराजगंज। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से संगठन सृजन कार्यशाला से मिली जानकारी कांग्रेस बूथ स्तर तक कमेटी सक्रिय कर उनके साथ साझा करेगी। हम बूथ स्तर तक जीवंत संगठन खड़ा करेंगे। कांग्रेस पार्टी की तैयारी है कि भाजपा के फैलाए झूठ के विरुद्ध वह जनता की आवाज के रूप में कार्य करें। उक्त बातें कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने व्यक्त की। मंगलवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर वह संगठन की तैयारी को लेकर बैठक कर रहे थे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि 17 मई को राज्य कार्यालय की तरफ से संगठन सृजन कार्यशाला आयोजित कर जानकारी दी गई। हम पार्टी के फ्रंटल संगठनों को संगठित व प्रशिक्षित कर बूथ स्तर तक जीवंत संगठन खड़ा करेंगे। इसके लिए 100 दिन की कार्ययोजना बनाई गई है और 15 अगस्त से पहले से बूथ कमेटियों को सक्रिय किया जाएगा। इस मौके पर निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद, जय प्रकाश लाल, विनोद सिंह, शरदेंदु पांडेय, राम नरायन चौरसिया, कपिलदेव शुक्ल, नूर आलम, अफजल अब्बासी, विराट वीर अभिमन्यु मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed