फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   We have fought and won elections till date only on the strength of our workers: Pankaj Chaudhary

कार्यकर्ताओं के दम पर ही आज तक हम चुनाव लड़े और जीते भी: पंकज चौधरी

Thu, 08 Jan 2026 01:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
We have fought and won elections till date only on the strength of our workers: Pankaj Chaudhary
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का किया गया स्वागत।
महराजगंज/फरेंदा। कार्यकर्ताओं के दम पर ही आज तक हम चुनाव लड़े और जीते भी। 1991 से लेकर आज तक कार्यकर्ताओं के दम ही विजय मिली। सात बार सांसद बनने के बाद केंद्रीय नेतृत्व ने विश्वास जताते हुए भारत सरकार के वित्त मंत्री व देश के सबसे बड़े प्रदेश का अध्यक्ष बना कर जिले को गौरवान्वित करने का काम किया है।
विज्ञापन

यह बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने फरेंदा के आंबेडकर तिराहे पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम के दौरान कही। प्रदेश अध्यक्ष ने संगठनात्मक मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि बूथ स्तर तक सशक्त संगठन ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया और कहा कि सरकार सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। महराजगंज से वाराणसी जाने के दौरान सदर एवं फरेंदा विधानसभा क्षेत्रों में जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन

सदर विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश अध्यक्ष ने दुर्गा मंदिर मऊपाकड़, दुर्गा मंदिर महराजगंज एवं श्याम मंदिर में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ दर्शन-पूजन किया। इसके बाद महुअवा ढाला, केएमसी हॉस्पिटल, पकड़ी चौराहा सहित विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने पुष्पमालाओं, नारों और उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। आईटीएम चेहरी में भी कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जैसे ही उनका काफिला फरेंदा विधानसभा क्षेत्र में पहुंचा, जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और आम नागरिकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस दौरान इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, पूर्व विधायक शिवेंद्र सिंह चौधरी अजय कुमार श्रीवास्तव, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, अरुण शुक्ला, कृषगोपाल जायसवाल, ओमप्रकाश पटेल, अमरनाथ पटेल, दीपांशु मणि त्रिपाठी, विवेका पांडेय, प्रमोद तिवारी,डब्बू सिंह, लालचंद चौधरी आदि मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं का उमड़ा हुजूम
फरेंदा। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का फरेंदा आने के पहले त्रिमुहानी घाट से ही कार्यकर्ताओं का स्वागत करने के लिए हूजूूम उमड़ पड़ा। कार्यकर्ता पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष पर पुष्प वर्षा व आतिशबाजी करके स्वागत किए। कार्यकर्ता भैसहिया,खजुरिया, महदेवा,करहिया,पिपरा विश्वभंरपुर व बाईपास पर करीब तीन घंटे तक जमे रहे। उनका काफिला पहुंचते ही प्रदेश अध्यक्ष को फूल माला से लाद दिए। प्रदेश अध्यक्ष का काफिला कस्बे के धानी ढाला पहुंचा। इस दौरान बबलू गुप्ता, सुरेश सहानी,धनश्याम चौधरी,बृजेश चौधरी,हीरा गुप्ता,डब्बू सिंह, नंदू पासवान, अनिल सिंह,अंजूला अग्रहरि,शिवम जायसवाल आदि मौजूद रहे।

--------------------------------------
जायसवाज समाज ने चांदी मुकुट पहना कर किया स्वागत
फरेंदा। कस्बे में आयोजित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के स्वागत कार्यक्रम के दौरान जायसवाल समाज के अध्यक्ष दूधनाथ जायसवाल ने चांदी का मुकुट पहना कर स्वागत किया। स्वागत के दौरान काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने योगी मोदी के नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed