फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   We don't need to be a hanger-on of any party: Rakesh

हमें किसी पार्टी का पिछलग्गू बनने की जरूरत नहीं : राकेश

Mon, 06 Oct 2025 12:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
We don't need to be a hanger-on of any party: Rakesh
महराजगंज। साहू तैलीक कल्याण समिति की तरफ से आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह रविवार को निचलौल के एक मैरिज हाल में संपन्न हुआ। इस दौरान समाज के प्रतिभावान बच्चों और ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

साथ ही समाज को राजनीतिक जागरूकता और एकजुटता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राम सेवक साहू ने की। मुख्य अतिथि के रूप में सीतापुर के सांसद राकेश राठौर ने कहा कि हमारे समाज में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, बस उन्हें पहचानकर सही मार्गदर्शन देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हमें किसी पार्टी का पिछलग्गू बनने की जरूरत नहीं।
विज्ञापन

वोट हमेशा अपने समाज के नाम पर दें, ताकि समाज का नाम रोशन हो। राकेश राठौर ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि समाज की उन्नति तभी संभव है, जब हम अपनी क्षमताओं को निखारें और सामूहिक प्रयास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक बड़का गांव झारखंड अंबा प्रसाद ने समाज की दयनीय स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि हमारी स्थिति एससी-एसटी से भी बदतर है।

वे एक आवाज पर एकजुट होकर सरकार हिला देते हैं, जबकि हम पार्टी के पीछे भागकर अपना नुकसान कर रहे हैं। अंबा प्रसाद ने महिलाओं और युवाओं को राजनीति में सक्रिय होने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed