फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Way made by itself in waiting for the buck

पुलिया के इंतजार में खुद ही बना दिया रास्ता

Mon, 23 Jul 2018 12:31 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Mon, 23 Jul 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
Way made by itself in waiting for the buck
पुलिया के इंतजार में खुद ही बना दिया रास्ता - फोटो : अमर उजाला
फरेंदा (महराजगंज)। रतनपुर उर्फ भरथीपुर मार्ग पर बनी पुलिया पिछले साल बाढ़ में टूट गई थी। इसके चलते इस पर आवागमन बंद हो गया था। इस बीच गांव वालों ने ग्राम प्रधान की अगुवाई में बांस बल्ली के सहारे रास्ता बना दिया है। रास्ता बन जाने के बाद स्कूली बच्चों के अलावा दो पहिया वाहनों के आने-जाने का मार्ग तो सुलभ हो गया है लेकिन बरसात के दिन में इस रास्ते आवागमन खतरा भरा हो सकता है। थोड़ी सी चूक जानलेवा साबित हो सकती है।
विज्ञापन


फरेंदा विकास खंड के बाजारडीह से मुख्यालय जाने का मुख्य मार्ग करीब एक वर्ष से बंद पड़ा था। पिछले वर्ष आई भयंकर बाढ़ में रास्ते पर बना पुल टूट गया था। उसके बाद पोखरभिंडा, लेजार महदेवा, परसाबेनी, ओड़वलिया, बाजारडीह सहित कई गांवों का मुख्य मार्ग पर जाने का संपर्क कट गया था। रास्ते पर पुलिया के निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों ने जनप्रतिनिधियों से शिकायत की लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। लोगों को मजबूरी में फरेंदा के रास्ते मुख्यालय जाना पड़ता था। सर्वाधिक समस्या स्कूली बच्चों को होती थी। स्कूल बस उस पार आकर खड़ी रहती थी और बच्चे किसी प्रकार से भागे-भागे बस पर बैठने जाते थे। ग्राम प्रधान ओमप्रकाश चौबे ने बताया कि पुलिया निर्माण के लिए जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई गई। जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो एक बार मिट्टी डाल कर रास्ता बनाने का प्रयास किया गया लेकिन वह भी पानी में बह गया। उसके बाद ग्रामीणों की मदद से बांस-बल्ली की मदद से अस्थायी रास्ते का निर्माण करा दिया। इससे लोगों को कुछ राहत मिलेगी। ग्रामीण मंजीत शर्मा, धर्मेन्द्र  चौबे, संतोष, अनिल, रामधारी, रामअचल, सुभाष, हरीराम, राजकुमार व अशोक ने बताया कि यह रास्ता बाजारडीह से होकर मुख्यालय व गोरखपुर सोनौली हाईवे को जोड़ता है। पुलिया टूट जाने से  दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। जब तक पुलिया का निर्माण नहीं होता है तब तक इसी बांस बल्ली से बने रास्ते से जाना मजबूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed