फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Waterlogging on main road for a week; villagers stage protest.

Maharajganj News: एक सप्ताह से मुख्य सड़क पर जलभराव, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Wed, 02 Sep 2026 02:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging on main road for a week; villagers stage protest.
निचलौल। विकास खंड निचलौल की ग्राम सभा बजही में मुख्य सड़क पर एक सप्ताह से जलभराव की समस्या परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीण आवागमन से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत भवन के पास स्थित सरकारी गोदाम से शंकर भारती के घर तक मुख्य सड़क पर पानी भरा है। जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और अन्य ग्रामीणों को इसी जलभराव से होकर गुजरना पड़ रहा है। लंबे समय से पानी जमा रहने के कारण संक्रमण फैलने की आशंका के साथ ही फिसलकर दुर्घटना होने का खतरा भी बना हुआ है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी निचलौल को शिकायती पत्र देकर मौके पर जांच कराने और मुख्य सड़क से जलनिकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है। प्रदर्शन और शिकायत करने वालों में सतीश, विशाल, मुकेश, राजाराम कुशवाहा, नीरज और राजन मौजूद रहे। वहीं खंड विकास अधिकारी संतोष यादव ने बताया कि सचिव को समस्या से अवगत करा दिया गया है। जल्द ही जलनिकासी की व्यवस्था कराकर समस्या का निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed