{"_id":"66425b2802dcb7eff2080800","slug":"water-supply-remained-disrupted-in-the-city-throughout-the-day-people-remained-worried-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-122388-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नगर में पूरे दिन जलापूर्ति रही बाधित, लोग रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नगर में पूरे दिन जलापूर्ति रही बाधित, लोग रहे परेशान
Mon, 13 May 2024 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 13 May 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
चौक बाजार। नगर पंचायत में सोमवार को पूरे दिन जलापूर्ति बाधित रही। लोग शुद्ध पानी के लिए दिनभर परेशान रहे। जानकारी के अनुसार नगर पंचायत में सड़क तथा नाली निर्माण का कार्य चल रहा है। जेसीबी से मिट्टी खुदाई हो रही है। निर्माण के दौरान तमाम स्थानों पर जलकल विभाग द्वारा बिछाई गई पाइप क्षतिग्रस्त हो गई है।
संदीप राव ने बताया कि बिना सूचना के आए दिन जलापूर्ति बाधित हो जाती है। दिन में तीन बार पानी आना चाहिए लेकिन आज पूरा दिन पानी नहीं आया। शहरवासी शुद्ध पानी के लिए दिनभर हलकान रहे। कोई खरीद कर आवश्यकता पूरा किया तो कोई सरकारी हैंडपंप की तलाश करता रहा।
कटैया निवासी वायुनंदन ने बताया कि चार फीट से नीचे पाइप बिछाया गया होता तो बार-बार पाइप क्षतिग्रस्त नहीं होता। जिस तरफ समस्या हो उधर की सप्लाई रोकनी चहिए। पूरे शहर की जलापूर्ति बाधित करने का मंशा समझ से परे है। शुद्ध पानी के लिए गोरक्षनाथ मंदिर के पास जाकर पानी खरीद कर लाना पड़ा है। बहुत दिक्कत हुई है। कभी मशीन खराब तो कभी नाली टूटने की बात सामने आती है। जलकल प्रभारी राजेंद्र चौधरी ने बताया कि नाली तथा सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। जेसीबी से खुदाई के दौरान पाइप क्षतिग्रस्त हो गई है। शीघ्र ही दुरुस्त कराकर जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी। संवाद