फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Water polluted river, dead fish

दूषित हुआ नदी का पानी, मर रहीं मछलियां

Tue, 13 Nov 2018 01:00 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Tue, 13 Nov 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
Water polluted river, dead fish
दूषित हुआ नदी का पानी, मर रहीं मछलियां - फोटो : अमर उजाला
लक्ष्मीपुर। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के लक्ष्मीपुर व चौक रेंज के मध्य से गुजरने वाली रोहिन नदी में नेपाल की फैक्ट्रियों का उत्प्रवाह आने से पानी दूषित हो गया है। इससे नदी की मछलियां ही मरने लगी हैं। यही नहीं, आसपास के गांवों के साथ ही जंगली जानवर भी इस दूषित जल का सेवन करने के कारण बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। चिंता की बात यह है कि इतना कुछ होने के बावजूद विभागीय अधिकारी बेपरवाह बने हुए हैं।
विज्ञापन


 नेपाल से निकलकर नौतनवां से होते हुए लक्ष्मीपुर व चौक वन क्षेत्र के मध्य से गुजरने वाली रोहिन नदी में का पानी इन दिनों विषाक्त हो गया है। कुछ दिनों से नेपाल की कुछ फैक्ट्रियों से निकलने वाला गंदा तरल कचरा रोहिन नदी में गिराये जाने के कारण इसके पानी का रंग काला हो गया है। नदी के किनारे स्थित गांवों के दीनानाथ, जिला पंचायत सदस्य सुरेश चंद्र सहानी, योगेंद्र, संतलाल, शब्बीर, कृष्ण कुमार चौहान, रमाशंकर, अम्बिका यादव, लालू यादव, रामप्रसाद, बलिकरन, पन्नेलाल, बुधिराज, रामरतन, सुभाष चंद्र आदि का कहना है कि रोहिन नदी का पानी काला व जहरीला हो गया है। इससे नदी में मछलियां मर कर उतराती रहती हैं। नदी का पानी पीने से गांव के मवेशी भी बीमार होने लगे हैं। बताया कि इससे ग्राम पंचायत दशरथपुर, गंगापुर, टेढ़ीघाट, कजरी, पड़रहवा, चखना, सेमरहवा, चकदह, खालिकगढ़, गौहरपुर, रजापुर, अमहवां समेत रोहिन नदी के किनारे स्थित गांवों के लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी जहरीला होने से मछलियां तो मर ही रही हैं, इसके साथ ही पालतू मवेशी तथा जंगली जानवर भी जहरीला पानी का सेवन कर बीमार हो रहे हैं। डीएफओ मनीष सिंह ने स्थलीय जांच कर कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed