{"_id":"6ac16aa56e330d7fb70b029d","slug":"water-on-the-verge-of-entering-the-power-substation-equipment-at-risk-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-186337-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बिजली उपकेंद्र में घुसने की कगार पर पानी, उपकरणों पर मंडराया खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बिजली उपकेंद्र में घुसने की कगार पर पानी, उपकरणों पर मंडराया खतरा
विज्ञापन
जल निकासी की व्यवस्था कराने के लिए नगर पंचायत ईओ को भेजा गया पत्र
परतावल। पिछले दिनों लगातार हुई बरसात से नगर पंचायत परतावल स्थित विद्युत उपकेंद्र एवं उपखंड कार्यालय परिसर में जलभराव हो गया था। बाद में सड़क किनारे बनी नाली में प्रवाहित उपनगर का पानी भी परिसर में इकट्ठा होने से स्थिति बिगड़ने लगी है। पानी का स्तर बढ़ने से अब कंट्रोल रूम में पानी घुसने की स्थिति बन गई है। इससे वहां स्थापित विद्युत उपकरणों और मशीनों के क्षतिग्रस्त होने का खतरा पैदा हो गया है। जलभराव के कारण उपकेंद्र और कार्यालय का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है।
मामले को लेकर विद्युत वितरण उपखंड द्वितीय महराजगंज के उपखंड अधिकारी मयंक अग्रवाल ने नगर पंचायत परतावल के अधिशासी अधिकारी को पत्र भेजकर तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कराने का अनुरोध किया है। पत्र में बताया गया है कि लगातार बारिश के कारण विद्युत उपकेंद्र एवं उपखंड कार्यालय परिसर में काफी पानी जमा हो गया है। पानी का स्तर बढ़ने से कंट्रोल रूम में पानी के प्रवेश करने की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम में विद्युत आपूर्ति से जुड़े महत्वपूर्ण उपकरण और मशीनें हैं। यदि पानी वहां पहुंचता है तो उपकरणों के क्षतिग्रस्त होने के साथ ही विद्युत आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है। वहीं, परिसर में जलभराव के कारण कर्मचारियों को भी काम करने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
नाली की निकासी नहीं होने से बढ़ रही समस्या
एसडीओ मयंक अग्रवाल के अनुसार उपकेंद्र के सामने स्थित नाली में पानी के समुचित निकासी व्यवस्था नहीं है। बारिश के दौरान नाली का पानी भी उपकेंद्र परिसर की ओर आ रहा था। इससे परिसर में जलभराव की स्थिति लगातार गंभीर होती गई। उपखंड अधिकारी ने नगर पंचायत से समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल निकासी के लिए आवश्यक कार्रवाई कराने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते पानी की निकासी नहीं कराई गई तो विद्युत उपकरणों की सुरक्षा के साथ निर्बाध विद्युत आपूर्ति पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।