फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   water in canal on 22 december

22 को आ सकता है नहरों में पानी, मिलेगी राहत

Sun, 19 Dec 2021 12:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
water in canal on 22 december
22 को आ सकता है नहरों में पानी, मिलेगी राहत
विज्ञापन

महराजगंज। जिले के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। सिंचाई विभाग के जिम्मेदारों का दावा है कि 22 दिसंबर तक नहरों में पानी आ जाएगा जिससे किसान सुविधाजनक तरीके से अपने खेत की सिंचाई कर सकेंगे। नहरों में पानी के आने से किसानों की आर्थिक रूप से हो रही क्षति पर भी रुक सकेगी। जिले में गेहूं की बुआई करने के उपरांत किसानों को सिंचाई के लिए खेतों में पानी चलाना पड़ रहा है। दिसंबर में 10 से 15 तारीख तक नहरों में पानी के आने की तिथि निर्धारित है मगर समयसीमा बीत जाने के बाद भी पानी नहीं आ सका है। समय से पानी न आने से किसान मजबूरी में पंपिंग सेंट के सहारें खेतों की सिंचाई में लगे हैं। सिंचाई खंड प्रथम के सहायक अभियंता रवि रंजन कुमार ने बताया कि जिले की नहरों में 22 दिसंबर तक पानी आ जाएगा। इस दिशा में सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed