फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Students shine at science model competition held in Lucknow

Maharajganj News: जीएसवीएस की छात्राओं का कमाल, सूबे में पाया पहला स्थान

Thu, 29 Oct 2026 02:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Students shine at science model competition held in Lucknow
महराजगंज। गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कॉलेज की टीम ने प्रदेश स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। अविष्कार फाउंडेशन की ओर से आयोजित आर्थिक उद्यमिता से सामाजिक समानता कार्यक्रम में विद्यालय के वैज्ञानिक नवाचार युक्त व्यापार मॉडल ‘हर कागज में एक पौधा’ ने प्रदेश भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

बुधवार को लखनऊ के एक निजी होटल में विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में सूबे के 25 जनपद के मेधावियों ने अपने-अपने मॉडल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में जीएसवीएस के विद्यार्थियों के मॉडल ने सूबे में पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

स्कूल प्रधानाचार्य धनंजय सिंह व जीव विज्ञान प्रवक्ता अमरेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके स्कूल की टीम को 1 लाख रुपये का नकद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर मिला है। टीम की अगुवाई प्रीति पांडेय ने की, जबकि टीम में स्कूल की गरिमा राय, अंशिका वर्मा, अनुपम कुमार, दीपक गौतम शामिल रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक राम नगीना भारती ने इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल का मॉडल रद्दी कागज से ऐसा बीजयुक्त पेपर तैयार करने वाला था, जिसमें तुलसी, टमाटर या फूलों के बीज होते हैं। उपयोग के बाद कागज को फेंकने के बजाय गमले में डालने पर वह पौधे में बदल जाता है। इससे कचरा भी कम होगा और पर्यावरण संरक्षण भी होगा। यह कम लागत में रोजगारपरक उद्यम बन सकता है। निर्णायक मंडल को आइडिया की वैज्ञानिकता और सामाजिक उपयोगिता खूब पसंद आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed