{"_id":"6ae2653d1d662e0ab10ff0fc","slug":"announcement-to-intensify-the-agitation-demanding-the-resignation-of-the-chief-election-commissioner-and-measures-to-prevent-vote-theft-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-188085-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाएगी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाएगी कांग्रेस
विज्ञापन
महराजगंज। वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान को गांव-गांव, गली-गली और चौराहे तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस आंदोलन तेज करेगी। इसके तहत पदयात्रा, मशाल जुलूस और गोष्ठियों का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
बुधवार को शहर के एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में राष्ट्रीय पर्यवेक्षक एवं राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक रफीक खान ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते और निर्वाचन आयोग कथित वोट चोरी के मामले में अपनी गलती सुधारकर इसे रोकने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान में कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता मजबूती से भाग ले रहा है। उन्होंने बताया कि एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी।
राज्य पर्यवेक्षक एवं पूर्व विधायक अनूप पांडेय ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता अब जनता के मुद्दों को लेकर सड़क पर उतर रहे हैं। राहुल गांधी के मार्गदर्शन में अटक से कटक और कश्मीर से कन्याकुमारी तक कार्यकर्ता वोट बचाओ-देश बचाओ आंदोलन चला रहे हैं। आने वाले दिनों में भी यह अभियान मजबूती से जारी रहेगा।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने अतिथियों का आभार जताते हुए लोगों से अभियान में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। प्रेसवार्ता में पूर्व प्रदेश महासचिव त्रिभुवन नारायण मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष झिनकू चौधरी और अवनीश पाल, कपिल देव शुक्ला, विनोद सिंह, डॉ. अखिल अहमद, अम्बरीष शाही, रामनारायण प्रसाद और मोहम्मद गनी खान सहित अन्य नेता मौजूद रहे।