{"_id":"64ecf4968f15cdafd60456aa","slug":"water-atm-running-without-electricity-connection-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-4692-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बगैर बिजली कनेक्शन के चल रहा वाटर एटीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बगैर बिजली कनेक्शन के चल रहा वाटर एटीएम
Tue, 29 Aug 2023 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 29 Aug 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। पनियरा क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर वाटर एटीएम बगैर अधिकृत कनेक्शन के संचालित हो रहा है। बिजली विभाग के अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
माधोनगर कौवाठोड़, गांगी बाजार, पनियरा, इलाहाबाद, मौलागंज, मुजुरी बाजार नहर चौराहा सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर वाटर एटीएम लगा है। इन सभी स्थानों पर कनेक्शन नहीं लगा है। कटिया लगाकर वाटर एटीएम को संचालित किया जा रहा है। रामसेवक, अमोल, विवेक कुमार, मुन्ना, गोलू, निषाद ने एक्सईएन आनंदनगर को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की। अधिशासी अभियंता आनंदनगर द्वितीय ई.चंद्रेश उपाध्याय ने बताया कि जांच कराने के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद