{"_id":"697a7f608b5ce038580bbaaf","slug":"warning-to-54-chos-on-negligence-towards-responsibility-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-170297-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दायित्व के प्रति लापरवाही पर 54 सीएचओ को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दायित्व के प्रति लापरवाही पर 54 सीएचओ को चेतावनी
विज्ञापन
एक सप्ताह के अंदर जरूरी कार्यों को पूरा करने का दिया गया अल्टीमेटम
जिले में कुल 192 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में 181 केंद्रों पर तैनात हैं सीएचओ
महराजगंज। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों और स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर तैनात कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) को दायित्व के प्रति लापरवाह पाया गया। इसके बाद 54 सीएचओ को दायित्व के प्रति सुधार लाने की चेतावनी दी गई है। साथ ही एक सप्ताह के अंदर जरूरी कार्यों को पूरा करने का अल्टीमेटम दिया गया है। काम में सुधार नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जिले में कुल 192 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) में 181 केंद्रों पर सीएचओ तैनात हैं। इनका मुख्य दायित्व प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना, मरीजों की ओपीडी, टीकाकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रमों का संचालन, दवाओं का वितरण, स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम और ऑनलाइन पोर्टल पर समय से डाटा फीडिंग सुनिश्चित करना है। लेकिन समीक्षा में सामने आया कि 54 सीएचओ इन जिम्मेदारियों के निर्वहन में अपेक्षित रुचि और गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में ओपीडी पंजीकरण, नियमित उपस्थिति, मरीजों को दी जाने वाली सेवाओं की गुणवत्ता, टीकाकरण की प्रगति, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रमों की स्थिति, रिपोर्टिंग और ऑनलाइन डाटा फीडिंग जैसे प्रमुख बिंदुओं पर विस्तार से जांच की गई। इस दौरान कई केंद्रों पर अनियमित उपस्थिति, निर्धारित समय पर सेवाएं न देना, संजीवनी पोर्टल पर मरीजों का अधूरा अपडेट, दवाओं के वितरण में लापरवाही और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन में कमी पाई गई। कुछ केंद्रों पर मरीजों के साथ व्यवहार को लेकर भी शिकायतें सामने आईं।
चेतावनी पत्र में संबंधित सीएचओ को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी उपस्थिति नियमित रूप से सुनिश्चित करें, ओपीडी सेवाओं को समय पर संचालित करें, मरीजों के साथ शालीन और संवेदनशील व्यवहार रखें व सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों को गंभीरता से लागू करें। साथ ही संजीवनी सहित अन्य ऑनलाइन पोर्टलों पर मरीजों और सेवाओं से जुड़ा डाटा समय से और पूर्ण रूप से अपडेट करने को कहा गया है।
विज्ञापन
वर्जन
54 सीएचओ को चेतावनी दी गई। अगर संजीवनी पोर्टल पर अपलोड कार्यों में सुधार नहीं हुआ तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. नवनाथ प्रसाद, प्रभारी सीएमओ